स्कूल आफ इमीनेंस गढ़शंकर में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार संपन्न 

by

गढ़शंकर, 19 जुलाई : स्कूल आफ  इमीनेंस गढ़शंकर में एससीईआरटी पंजाब के दिशा निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती ललिता अरोड़ा के नेतृत्व में तथा ब्लॉक नोडल अधिकारी गढ़शंकर-1 श्रीमती सीमा रानी की अगवाई में ब्लॉकगढ़शंकर एक तथा दो के हाई तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के 45 अध्यापकों का दो दिवसीय युद्ध नशियां विरुद्ध संबंधी सेमिनार संपन्न हुआ। इस मौके वक्ताओं ने अपने विचार सांझा किये और पंजाब के सरकारी स्कूलों में इस नशे की अलामत से बच्चों को बचाने के लिए आवश्यक प्रयास करने का अहद लिया। इस मौके डॉक्टर दीपक बस्सी मेडिकल अधिकारी पीएचसी पोसी ने नशों को सेवन करने के कारण, पहचान तथा इससे नौजवानों और बच्चों को बचाने संबंधी और नशा छुड़ाओ केंद्रों  तथा इस संबंध में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों संबंधी विस्तृत जानकारी दी। इस मौके प्रिंसिपल सीमा बुद्धि राजा ने भी अपने विचार पेश किए। बीआरसी हरपाल सहोता, राम सरूप, अनुपम शर्मा तथा भाग सिंह ने समूह अध्यापकों को विभाग द्वारा जारी निर्देशों अनुसार ट्रेनिंग की गतिविधियां करवाईं।

फोटो कैप्शन:
 सेमिनार दौरान मुख्य वक्ता डॉ दीपक बस्सी का सम्मान करते प्रिंसिपल सीमा रानी व समूह बीआरसी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेरा घर-मेरे नाम’ योजना से 40 परिवारों को मिला घरों का मालिकाना हक

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने हाजीखानपुर में लाभार्थियों को सौंपे प्रॉपर्टी कार्ड; कहा- लाल लकीर के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का हुआ समाधान शामचुरासी/होशियारपुर, 7 अक्टूबर। पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब

किसानों ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर शंभू बॉर्डर की ओर किया कूच : शंभू बॉर्डर पर किसानों का ​जमावड़ा बढ़ना शुरू, 4 जून को नई सरकार बनने से पहले किसानों ने फिर आंदोलन की भरी हुंकार

शंभू बॉर्डर :  पंजाब में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद 2 जून को किसान आंदोलन के 110 दिनों बाद किसान अपना विरोध प्रदर्शन फिर से जिंदा कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक)...
article-image
पंजाब

5 की मौत, 30 घायल : कोटकपूरा-फरीदकोट मार्ग पर बस और ट्रक में भीषण टक्कर

फरीदकोट : पंजाब के कोटकपूरा-फरीदकोट मार्ग पर मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे एक तेज रफ्तार निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और करीब...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल के जोनल खेलों में विजेता खिलाड़ियों को सरपंच रविंदर पुरी ने खेल सामग्री की वितरित

गढ़शंकर।   सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल के जोनल खेलों में विजेता खिलाड़ियों को गांव आदर्श नगर के  सरपंच रविंदर पुरी ने खेल सामग्री और खाने पीने की वस्तुएं वितरित की । इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!