“स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम” के अंतर्गत स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में डीसी आशिका जैन विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ हुई रुबरु : मेहतन को टालना, सफलता को खोने के बराबर- डीसी

by
विद्यार्थियों ने अपने भविष्य को लेकर डिप्टी कमिश्नर के साथ की बेबाक बातचीत
गढ़शंकर, होशियारपुर। पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए “स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम” के तहत आज डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने स्कूल ऑफ एमिनेंस, गढ़शंकर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूल प्रशासन से संवाद करते हुए शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए कई अहम पहलुओं पर चर्चा की।
   
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेहनत को टालने का मतलब सफलता को खोना है। इस लिए अभी से की गई मेहनत आने वाले दिनों में अच्छा परिणाम लेकर आएगी। इस दौरान उन्होंने छात्रों को करियर विकल्पों की जानकारी दी और उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की रुचि के हिसाब से अलग-अलग विषयों के ग्रुप बनाए जाएंगे और आने वाले समय में स्कूल को उस हिसाब से स्टडी मटीरियल दिया जाएगा व एक्सपर्ट सेशनों का आयोजन किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य प्राप्त करने में किसी तरह की कोई कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि सिर्फ किताबों तक सीमित शिक्षा अब पर्याप्त नहीं है, छात्रों को वास्तविक जीवन से जुड़ी समझ, एक्सपोज़र विज़िट और आधुनिक तकनीकों की भी उतनी ही जरूरत है। उन्होंने शिक्षकों से भी संवाद किया और उन्हें नवीन शिक्षण तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही अभिभावकों की स्कूल गतिविधियों में भागीदारी को भी बढ़ावा देने पर बल दिया।
      डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चे भी बड़े सपने देख सकते हैं और उन्हें पूरा कर सकते हैं। “स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम” एक नई सोच है, जो सरकारी शिक्षा व्यवस्था को ऊंचाइयों तक ले जाने का माद्दा रखती है। उन्होंने इस दौरान स्कूल की छात्राओं से वादा किया कि अगर वे भविष्य में अच्छे नंबर लाती हैं और उच्च शिक्षा के लिए जिले में या जिले से बाहर जाना चाहती है, तो वे उनके अभिभावकों से बातचीत करेंगी और जरुरत पड़ने पर प्रशासन की ओऱ से पढ़ने के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान विद्यार्थियों को पढ़ाई में रुचि लाने, ज्यादा समय तक पढ़ाई करने संबंधी टिप्स भी दिए।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच से प्रेरित इस प्रोग्राम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा देना और उन्हें सशक्त मार्गदर्शन प्रदान करना। यह पहली बार है जब सरकार ने आई.ए.एस, आई.पी.एस. व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को छात्रों के जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका सौंपते हुए शिक्षा में नवीनता और व्यावहारिक समझ को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम के तहत उनकी ओर से विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन, स्कूल के बुनियादी ढांचे और संसाधनों के सुधार, और नवीनता पर आधारित शिक्षण की दिशा में सलाहकार की भूमिका निभाई जाएगी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा, स्कूल प्रिंसिपल सीमा बुद्धिराजा, रैडक्रास सोसायटी के सचिव मंगेश सूद भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

11 IAS, 2 IPS, 1 IFS और 1 IRS अधिकारी जांच के घेरे में…..सिविल सेवा परीक्षा में फर्जी सर्टिफिकेट घोटाला उजागर!

 नई दिल्ली।  भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में फर्जी आरक्षण प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल को लेकर बड़ा कदम उठाया है. यह कार्रवाई एक विस्तृत शिकायत के बाद...
article-image
पंजाब

02 किलोग्राम हेरोइन बरामद, 1 गिरफ्तार : उम्र लगभग 21 वर्ष, 12वीं पास, डेड महीना पहले नशा तस्करों के सम्पर्क में आया था

अमृतसर   :  अमृतसर पुलिस   ने एक बड़े ड्रग तस्करी अभियान में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार करके सीमा पार से नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह को बड़ा झटका दिया। का भंडाफोड़ कर इसके...
article-image
पंजाब

अखबारों की गाड़ियों को पुलिस स्टेशन ले जाना और उनकी जांच करना प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला : निमिषा मेहता

गढ़शंकर, 3 नवंबर : बीती रात पंजाब पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर पाठकों तक समाचार पत्र पहुंचाने वाले वाहनों को घेर लिया, उनकी जांच की और उन्हें थाने जाकर पंजाब सरकार ने प्रेस की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 मिनट का डांस ..6 करोड़ की फीस!.. तमन्ना भाटिया ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

साउथ सिनेमा पर राज करने से लेकर बॉलीवुड में अपनी मज़बूत पहचान बनाने तक, तमन्ना भाटिया ने अपने लिए एक खास जगह बनाई है। पिछले कुछ सालों में, वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि...
Translate »
error: Content is protected !!