स्कूली छात्रों को आग पर काबू पाने के दिए टिप्स

by

पट्टा मेहलोग, 7 मार्च : टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में शनिवार को अग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में अग्निशमन विभाग बनलगी, कुठाड़, हिमाचल प्रदेश के चार सदस्यों की एक टीम, जिसमें इंचार्ज काया राम, फायरमैन मनोज कुमार, हेमराज तथा चालक मदनलाल ने कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य अपनी सुरक्षा रखते हुए आपातकालीन स्थिति में आग से निपटने का प्रशिक्षण देना था। इस कार्यशाला में स्कूल के छठी से लेकर बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं, स्कूल के अध्यापक-अध्यापिकाएं, सफाई कर्मचारी और चालक आदि सभी ने भगा लिया । सबसे पहले इंचार्ज काया राम ने अपने संबोध मे आग क्या है व उसके प्रकार तथा रोकथाम को विस्तार मे बताए तत्पश्चात हर एक प्रकार के आग को कैसे व किस माध्यम से बुझाया जाए उसकी लाइव प्रदर्श बच्चों व अध्यापकों से भी करवाया गया । कार्यशाला में यह बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराना नहीं चाहिए, बल्कि तुरंत सतर्क होकर उचित कदम उठाने चाहिए। सभी उपस्थिति जन को यह कार्यशाला बहुत ही रोचक वो ज्ञानवर्धक लगी। अंत में विद्यालय की प्रबंधक, प्रधानाचार्य रीटा झा ने उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद करते हुए उनके महत्वपूर्ण मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार ने जो वायदे किए थे, वो पूरे नहीं किए, झूठी गारंटियां फेल हो गई – पत्रकार उसे रिपोर्ट करते हैं तो करते केस दर्ज : कांग्रेस सरकार पर अनुराग ठाकुर ने निशाना साधा

रोहित भदसाली। शिमला :  क्या हिमाचल प्रदेश के आर्थिक सकंट का हरियाणा चुनाव में असर हुआ? क्या यह भी हरियाणा में कांग्रेस की हार की वजह थी? इसी पर हिमाचल प्रदेश के एक पत्रकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में उद्यमिता एवं स्टार्टअप पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ।  कुल्लू : राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में सोमवार को करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल द्वारा राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) के सहयोग से 22 दिसंबर 2025 को उद्यमिता एवं स्टार्टअप विषय पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने संभाला कार्यभार

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया व सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दी बधाई एएम नाथ। शिमला : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार आज (रविवार) दोपहर बाद शिमला स्थित राजीव भवन में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

न सरकारी गाड़ी और न ही सुरक्षा का कोई बड़ा तामझाम : पैदल सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री, लोगों से किया संवाद

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी आज एक बार फिर देखने को मिली, जब वह प्रातः 9 बजे अपने सरकारी आवास ओक ओवर से सचिवालय पैदल ही पहुँच गए। न सरकारी गाड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!