स्कूली बच्चों को कोविड का दूसरा टीका प्रधानाचार्य की जिम्मेदारीः डीसी

by

ऊना:19 जुलाईः जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि स्कूली बच्चों को कोविड का दूसरा टीका लगवाना सुनिश्चित करना स्कूल प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापक की जिम्मेदारी है। डीसी ने कहा कि जिला ऊना में 15-18 वर्ष की आयु के 34,764 बच्चों को कोवैक्सीन की पहली डोज़ दी जा चुकी है, जबकि 30,996 बच्चों को दूसरी डोज़ दी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि अभी भी लगभग 17 प्रतिशत बच्चे इस आयु वर्ग में ऐसे हैं, जिन्होंने कोवैक्सीन की दूसरी डोज़ नहीं लगाई है।
राघव शर्मा ने कहा कि 12-14 वर्ष के आयु वर्ग में 19,333 बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई गई है, वहीं 16,851 बच्चों को दूसरा टीका लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इस आयु वर्ग में लगभग 9 प्रतिशत बच्चे ऐसे रह गए हैं, जिन्होंने कोर्बेवैक्स वैक्सीन की दूसरी डोज़ नहीं लगाई है। डीसी ने कहा कि स्कूल के प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापक बच्चों को कोविड वैक्सीन लगवाना सुनिश्चित करें। स्कूल प्रबंधन टीका लगवाने से छूटे हुए बच्चों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा करें, ताकि वहां पर वैक्सीनेशन का सत्र आयोजित किए जा सकें।
जिलाधीश ऊना ने सभी जिलावासियों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण के लिए 15 जुलाई से अगले 75 दिनों तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत 18 वर्ष से 59 वर्ष तक के लोगों को मुफ्त में कोरोना की प्रिकॉशन डोज निशुल्क लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी फ्री प्रीकॉजन डोज़ लगाने के लिए आगे आएं और कोविड वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन की तीसरी खुराक लगाएं।
राघव शर्मा ने कहा कि कोविड-19 वायरस से बचाव के दृष्टिगत मास्क का उपयोग, हाथों की स्वच्छता तथा 2 गज की दूरी जैसे नियमों का पालन करें। उन्होंने जिला के लोगों से अपील की है कि वह अनावश्यक रुप से ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें तथा सार्वजनिक स्थलों व सार्वजनिक वाहनों में सफर के दौरान मास्क तथा सैनिटाइजर का उपयोग करें। किसी भी प्रकार के जुखाम, खांसी, बुखार, बदन दर्द तथा सांस से संबंधित समस्या को हल्के में न लें तथा अपनी कोरोना जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उपायुक्त ऊना ने कहा कि कोविड-19 महामारी का खतरा अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए सावधानी बरतें।
-0-
#himachalpradesh #Una

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘ट्रेजरर’ की व्हॉट्सएप चैट ने खोला चिट्ठा, ब्लास्ट की फंडिंग पर बड़ा खुलासा

नई दिल्ली । नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी दिल्ली धमाके को लेकर लगातार नए खुलासे कर रही है। इसी बीच NIA को अदील के फोन से डिलीट की गई व्हाट्सएप चैट मिली है। इस चैट ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में चुनाव प्रचार से लौट रहे 2 युवकों के साथ दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी गाड़ी, दोनों की मौके पर मौत

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक पिकअप वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन सवार दोनों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजनाथ सिंह का सर्वदलीय बैठक में बड़ा बयान – पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन अभी जारी

भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पीओके और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। इसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर स्ट्राइक की गई। वहीं अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली सरकार ने आपदा राहत कोष में 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की

शिमला  :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बताया कि दिल्ली सरकार ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश मंे भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को...
Translate »
error: Content is protected !!