स्कूलों में दाखिले के लिएआयु सीमा तय : नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में पहले से दाखिल बच्चों के लिए आयु में छह माह की छूट

by

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए आयु सीमा तय कर दी है। बाल वाटिका से लेकर पहली कक्षा तक दाखिले नए नियमों के अनुसार होंगे।  बीते दिनों मंत्रिमंडल की बैठक में इसको लेकर चर्चा हुई थी।  कैबिनेट की स्वीकृति के बाद शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। सभी स्कूलों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि नए सत्र से नए नियमों के तहत ही दाखिला करें।

शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में पहले से दाखिल बच्चों के लिए आयु में छह माह की छूट भी दी है। स्कूलों में कई बच्चों की आयु कम थी व उन्हें दाखिला दे दिया था। अब पहली कक्षा में उनके दाखिलों में कोई अड़चन न आए इसके लिए छूट दी है।  विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह छूट केवल इसी वर्ष मिलेगी। इसके बाद अब अगर तीन साल से कम आयु के बच्चे का दाखिला नर्सरी में किया तो संबंधित स्कूल के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

नर्सरी यानी बाल वाटिका-एक में तीन वर्ष व इससे अधिक आयु के बच्चों को दाखिला मिलेगा, जबकि एलकेजी यानी बाल वाटिका-दो में चार वर्ष व इससे अधिक आयु के बच्चों को दाखिला मिलेगा। यूकेजी यानी बाल वाटिका-तीन में पांच वर्ष व इससे अधिक आयु के बच्चों को दाखिला मिलेगा।

पहली कक्षा में छह वर्ष की आयु वाले बच्चों को दाखिला मिलेगा। 31 मार्च तक छह साल की आयु पूरा कर चुके बच्चों को प्रवेश मिलेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रविधानों के अनुसार नियम तय कर दिए गए हैं।

साढ़े पांच साल के बच्चों को दाखिले की मंजूरी

इससे पहले हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस साल स्कूलों में साढ़े पांच साल के बच्चे को दाखिला देने के लिए मंजूरी दे दी थी। ऐसे छात्र जो इस साल 30 सितंबर में 6 साल की आयु पूरी करेंगे, उन्हें इस साल ही कक्षा एक में एडमिशन मिल जाएगा।

हालांकि, ये छूट केवल इसी साल मिली। अगले साल से 6 साल में कक्षा एक में दाखिला मिलेगा। सरकारी व निजी सभी स्कूलों में दाखिले के लिए यही नियम लागू होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इसका प्रावधान है जिसे हिमाचल में लागू कर दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीन एनर्जी की दिशा में बढ़ना भविष्य की मांग : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरण समारोह में की शिरकत एएम नाथ। शिमला :  विद्युत मंत्रालय की ओर से ऊर्जा संरक्षण राष्ट्रीय अभियान-2025 के तहत राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है : केवल सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत मेहनत, प्रतिभा और सफलता का सम्मान एएम नाथ। शाहपुर :  शिक्षा एक मूल्यवान संपत्ति है, जो न केवल व्यक्ति बल्कि...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 5 नए नेशनल हाईवे बनाने का हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा : विक्रमादित्य सिंह

ऊना, 25 अक्तूबर. हिमाचल सरकार ने राज्य में 5 नए नेशनल हाईवे की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को डीआरडीए...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2024 की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की

एएम नाथ।  कुल्लू : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर सायं अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2024 की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या की बतौर मुख्यातिथि अध्यक्षता करते हुए सभी लोगों को उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!