स्कूलों में बदलेगा छुट्टियों का कैलेंडर : आखिर क्यों ले रही सुक्खू सरकार ये फैसला

by

रोहित भदसाली।  शिमला :  हिमाचल सरकार स्कूलों के कैलेंडर में बड़ा बदलाव करने जा रही है। ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में मानसून ब्रेक को एक सप्ताह आगे किया जाएगा। अभी यह छुट्टियां 22 जून से दी जाती हैं, इसे 1 जुलाई से करने की तैयारी है।

इसके पीछे तर्क दिया गया है कि बरसात देरी से शुरू होती हैं। छुट्टियां पहले खत्म हो जाने के कारण छुट्टी देनी पड़ती है जिससे पढ़ाई का नुकसान होता है। दूसरे बदलाव में सरकार जिला के स्कूलों में एक समान छुट्टियों का शेड्यूल करना है। एक जिला में एक तरह की ही छुट्टियां रहेगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूल हैं तो पूरे जिला में उसी तरह की छुट्टियां होगी। शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों के लिए भी यही नियम रहेगा। अभी तक एक जिला में दो तरह की छुट्टियां होती है। शिमला जिला में दो तीन स्कूल हैं जो ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले हैं बाकि पूरा जिला शीतकालीन अवकाश वाला है।

प्रदेश में कुल 141 शिक्षा खंड  :  सिरमौर, सोलन व अन्य जिलों में भी इसी तरह की दिक्कतें हैं। प्रशासनिक आदेशों को लागू करने में दिक्कत पेश आती है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हाल ही में विभागीय अधिकारियों के साथ इसको लेकर बैठक की थी। उन्होंने सभी उप निदेशक व खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) से इस पर सुझाव देने को कहा है। प्रदेश में कुल 141 शिक्षा खंड हैं। यह व्यवस्था नए शैक्षणिक सत्र से लागू होगी।

सरकार लाहौल स्पीति और कुल्लू जिला में भी छुट्टियों का शेड्यूल बदलेगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश की जगह यहां पर शीतकालीन अवकाश किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि एसएमसी, शिक्षक संगठन सहित सभी की राय इस पर ली जाएगी। उसके बाद ही बदलाव को लेकर सरकार आगे बढ़ेगी।

हालांकि, मैदानी इलाकों में आने वाली सरकारी स्कूलों की छुट्टियों मं किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। काफी समय से छुट्टियों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, अब जब शेड्यूल जारी हो जाएगा तो आसानी होगी। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा संबंधित सभी नोटिफिकेशन उच्च शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर जारी किए जाते हैं। इस वेबसाइट पर सीधे जाने के लिए क्लिक करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्धारित संरचना के अनुसार, 14,573 कर्मचारी डीएचएस में शामिल : 5,002 कर्मचारियों ने डीएमई को चुना

एएम नाथ। शिमला :  स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई) और स्वास्थ्य सेवाएं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो और स्वर्ण मंदिर के आसपास का गलियारा क्षेत्र पवित्र शहर घोषित, केजरीवाल ने की तारीफ

श्री आनंदपुर साहिब : गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आनंदपुर साहिब में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया इस दौरान पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

क्रास फायरिंग पुलिस व गैंगस्टरों में : दो पकड़े, तीन भागने में कामयाब

अमृतसर। स्थानीय छेहर्टा एरिया के नारायणगढ़ में 40 फीट रोड पर सूचना के आधार पर गैंगस्टर पकड़ने गई पुलिस ने पांच गैंगस्टरों ने क्रास फायरिंग कर दी। जिसके बाद दो गैंगस्टर एक घर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डरा देने वाला वीडियो वायरल – लुटेरों ने 350 मीटर तक घसीटा, मोबाइल के लिए लड़ती रही बहादुर छात्रा

जालंधर :   एक डरा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छात्रा को 3 बाइक सवार लुटेरे सड़क पर घसीटते दिख रहे हैं। पुलिस के अनुसार ये वीडियो ग्रीन मॉडल इलाके...
Translate »
error: Content is protected !!