स्टार प्रचारक हिमाचल में बढ़ती गर्मी में चुनाब प्रचार में गर्मी को ले जाएंगे चरम तक : भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक धड़ाधड़ करेंगे रैलियां

by

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले नौ दिन स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार को बढ़ती गर्मी को और तीखी गर्मी में बदलने जा रहे है। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रैलियां करने आएंगे।

मंडी संसदीय सीट पर 24 मई को पीएम मोदी रैली को संबोधित करेंगे। अमित शाह 27 को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के धर्मशाला स्थित जोरावर स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। धर्मशाला में विधानसभा उपचुनाव भी हो रहा है, ऐसे में संसदीय व विधानसभा उपचुनाव के लिए सभा को संबोधित करेंगे। शाह 2022 के विधानसभा के चुनाव में भी जोरावार स्टेडियम में रैली कर चुके हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व सचिन पायलट की रैलियां होंगी। प्रधानमंत्री की दो रैलियां, अमित शाह, प्रियंका व राहुल की एक-एक रैली प्रस्तावित हैं। प्रधानमंत्री मोदी 24 मई को नाहन व मंडी में रैलियां करेंगे।

ये नेता चारों संसदीय क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं करेंगे। प्रदेश में अंतिम चरण में पहली जून को मतदान होगा। अब दोनों पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। हिमाचल में प्रधानमंत्री के अलावा अमित शाह की एक, प्रियंका व राहुल गांधी की एक-एक रैलियां करवाया जाना प्रस्तावित है।  दोनों पार्टियों का लक्ष्य वो मतदाता हैं, जिनका झुकाव किसी भी पार्टी की तरफ नहीं है। ऐसे मतदाता सामान्य तौर पर चुनाव के अंतिम दौर में अपना मन बनाते हैं। वहीं, गर्मी में रैलियों में भीड़ जुटाना भी चुनौती है। प्रदेश के कई स्थानों पर लू चल रही है। ऐसे में लोगों को रैली स्थल तक लाने में पसीना बहाना पड़ेगा। इसके लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया है।

50 हजार लोग लाने का लक्ष्य :  भाजपा ने प्रधानमंत्री की रैलियों में अधिक से अधिक लोग पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। नाहन में रैली को सफल बनाने के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को दायित्व दिया है। इस रैली में 50 हजार लोगों को पहुंचाने का लक्ष्य है। वहीं, कांग्रेस भी भीड़ जुटाने की तैयारी में लगी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9 लोगों के खिलाफ मृत व्यक्तियों का आधार कार्ड बनाकर जमीन का बैनामा कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 04 दिसंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने दीप कॉलोनी गढ़शंकर निवासी चंद्र शेखर मेहता के बयान पर कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने के आरोप में 9 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

नेपाल बॉर्डर क्रॉस करने की कोशि‍श कर रही थी मह‍िला : SSB ने चेक क‍िया बैग में से मिली विदेशी सिगरेट और शराब

महराजगंज : तस्करी के लिए ले जाया रहा बड़ी मात्रा में विदेशी सिगरेट और शराब के साथ एक महिला को (एसएसबी सशस्त्र सीमा बल) के जवानों ने सोनौली सीमा से बुधवार की सुबह गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भीषण आग : 50 झुग्गियां जलकर राख; फटे कई सिलेंडर, दहशत में लोग

सोलन। हरियाणा और हिमाचल की सीमा पर बालद नदी के किनारे खोखरा पंचायत में एक कबाड़खाने में भीषण आग लग गई है। आग बहुत ही बिकराल रूप धारण कर लिया है। आग का धुआं...
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी व क्रेच कार्यकर्ता व सहायिका का साक्षात्कार स्थगित

चुवाड़ी : बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी श्री धर्मवीर ने जानकारी दी है कि उपमंडल भटियात के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों में विभिन्न रिक्त पदों के लिए प्रस्तावित साक्षात्कार को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!