स्टेट बैंक समुंदड़ा ने बीरमपुर स्कूल में पौधारोपण कर मनाया स्टेट बैंक का स्थापना दिवस

by
गढ़शंकर, 6 जुलाई: भारतीय स्टेट बैंक एडीबी शाखा समुंदड़ा ने सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीरमपुर में छायादार एवं सजावटी पौधे लगाकर अपने बैंक का स्थापना दिवस मनाया। शाखा प्रबंधक जसवीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण का ध्यान रखना समय की मांग है। दिन-ब-दिन बढ़ता प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनती जा रही है जो बेहद चिंता का विषय है। इसीलिए भारतीय स्टेट बैंक ए.डी.बी. शाखा समुंदड़ा ने अपने बैंक का स्थापना दिवस पर्यावरण संरक्षण को समर्पित किया है। स्कूलों और आम स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। स्कूल मुख्याध्यापक सुखविंदर कुमार ने छात्रों को एक-एक पौधे की देखभाल करने का निर्देश जारी किया ताकि छात्र अपनी पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय में लगे पौधों की देखभाल भी कर सकें और छात्रों का पर्यावरण के प्रति लगाव और भी बढ़ सके। बीरमपुर स्कूल में पौधारोपण के समय शाखा प्रबंधक जसवीर सिंह के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुखविंदर कुमार, जसपाल सिंह, संजीव कुमार, शक्ति प्रशाद, सुभाष चंद्र, आकाशदीप भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लुधियाना पश्चिम सीट से जीते संजीव अरोड़ा बनेंगे मंत्री? …सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार (24 जून) को राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की. उन्होंने खुद कहा कि उनकी मुलाकात एक शिष्टाचार के तहत हुई है, बाकी उनसे कोई बात नहीं हुई....
article-image
पंजाब

वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस पर विद्यामंदिर स्कूल में फिजियोथेरेपी जांच कैंप आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यामंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर में एक निशुल्क फिजियोथेरेपी जांच कैंप लगाया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. कृति शर्मा ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

माता-पिता: जीवन की सबसे बड़ी पूंजी और सच्चे मार्गदर्शक

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ I 1 जून :    माता-पिता दिवस पर विशेष लेखक: पुनीत महाजन, समाज सेवक, जनरल सेक्रेटरी कम फाउंडर भारतीय एकता मंच एवं पत्रकार………… माता-पिता हमारे जीवन की वह अनमोल धरोहर...
article-image
पंजाब

भाई ने की बहन की हत्या : महिला से अवैध संबंध…उसे घर लाना चाहता था आरोपी, मकान में मांग रहा था हिस्सा

लुधियाना : लुधियाना में भाई ने बहन की हत्या कर दी और फरार हो गया। लुधियाना के शिमलापुरी के प्रीत नगर इलाके में रहने वाले एक युवक ने घरेलू कलेश के चलते अपनी छोटी...
Translate »
error: Content is protected !!