स्टेट लोक अदालत में हुआ 28 केसों का मौके पर निपटारा : लोक अदालत के लिए 2 बैंचों का किया गया गठन

by

होशियारपुर, 15 जुलाई:
पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथारिटी के निर्देशों पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से आज जिले में स्टेट लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस लोक अदालत में मोटर एक्सीडेंट क्लेम, भूमि अधिग्रहण व घरेलू झगड़ों के मामले निपटारे करवाने संबंधी केस रखे गए।
जानकारी देते हुए सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के नेतृत्व में जिले में लगाई गई लोक अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश पी.एम शर्मा व प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट डा. गोपाल अरोड़ा के नेतृत्व में 2 बैंच बनाए गए। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में 50 केस आए और 28 केसों का मौके पर ही निपटारा किया गया और 75 लाख 80 हजार 543 रुपए के रुपए के अवार्ड पास किए गए।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने लोगों को अपील की कि वे अधिक से अधिक अपने केसों को लोक अदालतों में लगाएं, जिससे समय व धन की बचत होती है और इन लोक अदालतों के फैसलों को दीवानी डिक्री की मान्यता प्राप्त है। लोक अदालत में फैसला होने के बाद केस में लगी सारी कोर्ट फीस वापिस मिल जाती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में हुए फैसले की कोई अपील नहीं होती और यह अंतिम निर्णय होता है। उन्होंने बताया कि अगली राष्ट्रीय लोक अदालत 9 सितंबर 2023 को लगाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो दिन में दो बार सीएम आवास पहुंची दिल्ली पुलिस : स्वाति मालीवाल भी कह चुकीं- हुई है सीसीटीवी से छेड़छाड़

नई दिल्ली: आप नेताओं को बीजेपी मुख्यालय जाने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने रोक लिया जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने अपन प्रदर्शन खत्म कर दिया है। केजरीवाल बाकी विधायकों और सांसदों के...
पंजाब

काउंटर इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, संगठित अपराध मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

पठानकोट : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक विशेष अभियान में पठानकोट में सक्रिय संगठित अपराध मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस...
पंजाब

महिला नशीले टीकों सहित ग्रिफतार

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने महिला को नशीले टीकों सहित ग्रिफतार कर मामला दर्ज  कर लिया। एसआई राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने पुल नहर ईबराहिमपुर पर नाका लगाया हुया था तो...
article-image
पंजाब

डाक्टर्स हमारे समाज के सच्चे साथी : डा. रघुवीर 

गढ़शंकर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राइमरी हेल्थ सैंटर पोसी में एस.एम.ओ. डा. रघुवीर सिंह की अगुवाई में राष्ट्रीय डाक्टर्स दिवस मनाया गया। जिसमें स्वास्थ्य अधिकारियों व स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। डा. रघुवीर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!