स्ट्रोक जैसे गम्भीर रोग के कारण और निवारण का व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक – डॉ. शांडिल

by

एम.एस. पंवार संचार एवं प्रबन्धन संस्थान, सोलन में इस विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित
सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मन्त्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि स्ट्रोक (पक्षाघात) जैसे गम्भीर रोग के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक है ताकि सभी इस रोग के कारण और निवारण के विषय में जागरूक बन सकें। डॉ. शांडिल आज एम.एस. पंवार संचार एवं प्रबन्धन संस्थान, सोलन में इस विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे।
इस राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन अली यावर जंग नेशनल इंस्टीच्यूट आफ स्पीच एवं हियरिंग डिस्एबिलिटीज़ तथा एम.एस. पंवार संचार एवं प्रबन्धन संस्थान, सोलन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
डॉ. शांडिल ने कहा कि चिकित्सा जगत के अनुसार स्ट्रोक जैसे रोग में समय अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्ट्रोक की स्थिति में रोगी को तुरन्त अस्पताल पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि रोगी को 03 घण्टे के स्वर्णिम समय के भीतर इस रोग के उपचार के लिए उपलब्ध इंजेक्शन लगा दिया जाए तो रोगी को स्वस्थ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह इंजेक्शन प्रदेश के सभी ज़िला स्तरीय अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि स्ट्रोक जैसे रोग में रोगी को समय पर अस्पताल पंहुचाना और तुरन्त उपचार उपलब्ध करवाना जीवनदायक सिद्ध होता है।
स्वास्थ्य मन्त्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि विभिन्न स्तरों पर मेलों इत्यादि के आयोजन में लोगों को स्ट्रोक के लक्षणों, उपचार एवं समय के मूल्य के विषय में जागरूक बनाएं।
उन्होंने कहा कि सावधानी में ही बचाव है और ऐसे विषयों में जन जागरूकता में मीडिया का रोल अत्यन्त महत्वपूर्ण है। पक्षाघात वैश्विक स्तर पर दिव्यांगता का एक प्रमुख कारण है। आंकड़ों के अनुसार 90 प्रतिशत मामलों में इससे बचा जा सकता है। इससे संबंधित कुछ जोखिम कारकों को कम करके इसे नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने ऐसी बीमारियों से बचाव के लिए नियमित ध्यान एवं योग का आग्रह किया।
डॉ. शांडिल ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सम्बद्ध विभागों से आग्रह किया कि वह स्ट्रोक से बचाव के प्रचार-प्रसार के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार करें और लोगों में अपना संदेश पहुंचाने के लिए रेडियो, टेलीविजन सहित सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी समुचित उपयोग सुनिश्चित बनाएं।
अली यावर जंग नेशनल इंस्टीच्यूट आफ स्पीच एवं हियरिंग डिस्एबिलिटीज़ के मास मीडिया प्रमुख डॉ. मैथ्यू मार्टिन ने इस एक दिवसीय कार्यशाला की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
साई संजीवनी अस्पताल के प्रमुख डॉ. संजय अग्रवाल ने सरल शब्दों में स्ट्रोक के कारण, निवारण और इस रोग के प्रबन्धन में त्वरित कार्यवाही की जानकारी प्रदान की। उन्होंने मोबाईल एप ‘एचपी टेली स्ट्रोक’ की जानकारी भी प्रदान की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि चेहरे में बदलाव, बोलने में परेशानी, हाथ-पैर में सुन्नपन अथवा कमज़ोरी, सिर दर्द जैसे लक्षण होने पर अविलम्ब अपने समीप के अस्पताल जाएं ताकि समय पर उपचार आरम्भ हो सके। उन्होंने कहा कि रक्तचाप एवं मधुमेह जैसी बीमारियों के नियमित परीक्षण से स्ट्रोक सहित अन्य गम्भीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला में गैर संक्रामक रोगों की स्क्रीनिंग के लिए घर-घर जाकर जानकारी एकत्र की जा रही है। उन्होंने इन टीमों को सहयोग देने का आग्रह किया।
एम.एस. पंवार संचार एवं प्रबन्धन संस्थान, सोलन के प्रमुख डॉ. बी.एस. पंवर ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे गम्भीर विषयों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है।
प्रो.टी.डी. वर्मा ने धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, खण्ड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, मनोनीत पार्षद रजत थापा, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, ग्राम पंचायत शामती के पूर्व प्रधान श्याम लाल, अजय कंवर, अली यावर जंग नेशनल इंस्टीच्यूट आफ स्पीच एवं हियरिंग डिस्एबिलिटीज़ के अरूण कल्बागे, शिश्रि कुमार, डॉ. अवसारी शिंदे, उर्मी शाह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट पर चर्चा कार्यक्रम का जिला ऊना में एलईडी के माध्यम से 5 स्थानों पर होगा लाइव प्रसारणः डीसी

वर्चुअल माध्यम से बजट पर चर्चा करेंगे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, 11 बजे शुरू होगा कार्यक्रम ऊना 5 मार्च: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर रविवार को बजट 2022-23 पर आम लोगों के साथ चर्चा करेंगे,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रसाद की तय हुई एक्सपायरी डेट : रोट के नमूनों पर आई रिपोर्ट

रोहित जसवाल ।  शाहतलाई : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के दियोटसिद्ध क्षेत्र में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के बाहर व्यापारियों द्वारा बेचा जाने वाला प्रसाद इसे बनाए जाने की तारीख से केवल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी रेसिडेंस से मैक्लोडगंज मार्ग, बंद रहेगा बड़ी गाड़ियों के लिए : एसडीएम

मैक्लोडगंज , 19 अगस्त। धर्मशाला के कोतवाली से वाया डीसी रेसिडेंस, मैक्लोडगंज जाने वाला मार्ग बड़ी गाढ़ियों के लिए बंद रहेगा। एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबार्ड द्वारा मनाया गया 44वां स्थापना दिवस : नाबार्ड ग्रामीण समाज की समृद्धि तथा किसानों व महिलाओं की आय में बढ़ौतरी करने में अहम भूमिका निभाता

एएम नाथ। धर्मपुर : नाबार्ड द्वारा गत दिवस सोलन ज़िला के धर्मपुर विकास खण्ड के तहत चामियां गांव में 44वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाबार्ड के ज़िला विकास प्रबंधक अशोक चौहान...
Translate »
error: Content is protected !!