स्थानीय निकाय चुनावों  संबंधी रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को चुनाव आयोग की हिदायतों से करवाया गया परिचित

by

जिला चुनाव अधिकारी ने चुनाव अधिकारियों को सुचारु रुप में चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करने के दिए निर्देश
कहा,  चुनाव में नामांकन के दौरान उम्मीदवारों को नो ड्यू सर्टिफिकेट पेश करने की जरुरत नहीं
31 जनवरी को रविवार की छुट्टी के कारण नहीं लिए जाएंगे नामांकन पत्र
होशियारपुर, 28 जनवरी:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने जिले के नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव संबंधी रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों व चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पंजाब चुनाव आयोग की ओर से जारी चुनाव संबंधी शेड्यूल व हिदायतों को यकीनी पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) हरबीर सिंह भी मौजूद थे।
जिला चुनाव अधिकारी की ओर से सभी रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को चुनाव के नामांकन, पड़ताल व अन्य प्रक्रिया संबंधी विस्तार से ट्रेनिंग दी गई और उन्हें निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने स्ट्रांग रु मों को अभी से चैक कर लेे, ताकि कमियों को दूर किया जा सके। उन्होंने चुनाव अधिकारियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि उनको गर्व महसूस करना चाहिए कि वे चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने समूह अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी तालमेल और योजनाबद्ध तरीके से ड्यूटियां निभाएं। उन्होंने बताया कि पंजाब चुनाव आयोग की ओर से नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत के चुनाव में नो ड्यू सर्टिफिकेट के बिना नामांकन करने की आज्ञा दी गई है। इस लिए इन चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को नामांकन के दौरान नो ड्यू सर्टिफिकेट पेश करने की जरुरत नहीं है।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि नगर निगम होशियारपुर, नगर परिषद मुकेरियां, दसूहा, गढ़दीवाला, हरियाना, शाम चौरासी, टांडा, गढ़शंकर व नगर पंचायत माहिलपुर व तलवाड़ा में चुनाव के लिए 14 फरवरी 2021 को सुबह 8 बजे से सांय 4 बजे तक वोटिंग होगी। जिसके लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया 30 जनवरी से शुरु होगी व 3 फरवरी नामांकन भरने की आखिरी तिथि होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 जनवरी को रविवार की छुट्टी के कारण इस दिन नामांकन पत्र नहीं लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन की पड़ताल 4 फरवरी को की जाएगी जबकि नामांकन वापिस लेने की तिथि 5 फरवरी है व इसी तिथि को उम्मीदवार को चुनाव निशान अलाट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार 12 फरवरी को सांय 5 बजे तक किया जा सकेगा व 14 फरवरी को वोटिंग के बाद वोटों की गिनती 17 फरवरी 2021 को की जाएगी।
अपनीत रियात ने बताया कि नगर निगम होशियारपुर के वार्ड नंबर 1 से 10 के लिए नामांकन पत्र एस.डी.एम कोर्ट, तहसील कांप्लेक्स होशियारपुर में लिए जाएंगे। वार्ड नंबर 11 से 20 के उम्मीदवारों के नामांकन कमरा नंबर 103, जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स होशियारपुर, वार्ड नंबर 21 से 30 के उम्मीदवारों के नामांकन कमरा नंबर एक, तहसील कांप्लेक्स, होशियारपुर, वार्ड नंबर 31 से 30 के उम्मीदवारों के नामांकन एक्सियन पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड कार्यालय, रिजनल आफिस, ई-18-ए, फोकस प्वाइंट, होशियारपुर व वार्ड नंबर 41 से 50 के उम्मीदवारों के नामांकन जिला मंडी कार्यालय, गऊशाला बाजार, होशियारपुर में लिए जाएंगे।
इसी तरह नगर परिषद दसूहा के उम्मीदवारों के नामांकन एस.डी.एम कार्यालय दसूहा, नगर परिषद टांडा के उम्मीदवारों के नामांकन कार्यकारी अधिकारी कार्यालय टांडा, नगर परिषद मुकेरियां के उम्मीदारों के नामांकन मीटिंग हाल, एस.डी.एम कार्यालय मुकेरियां, नगर परिषद गढ़दीवाल के उम्मीदवारों के नामांकन सब-तहसील कार्यालय गढ़दीवाला, नगर परिषद गढ़शंकर के उम्मीदवारों के नामांकन कोर्ट रुम, एस.डी.एम. कार्यालय गढ़शंकर, नगर परिषद हरियाना के उम्मीदवारों के नामांकन नगर परिषद कार्यालय हरियाना, नगर परिषद शाम चौरासी के उम्मीदवारों के नामांकन कार्यकारी अधिकारी कार्यालय शाम चौरासी, नगर पंचायत माहिलपुर के उम्मीदवारों के नामांकन नगर परिषद कार्यालय माहिलपुर व नगर पंचायत तलवाड़ा के उम्मीदवार के नामांकन शाह नगर, हैड वक्र्स(डी) मकैनिकल सब डिविजन, तलवाड़ा में लिए जाएंगे।
जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने बताया कि होशियारपुर नगर निगम के 50 वार्डों के लिए 107 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा नगर परिषद मुकेरियां के 15 वार्डों के लिए 25 पोलिंग बूथ, दसूहा के 15 वार्डों के लिए 24 पोलिंग बूथ,  गढ़दीवाला के 11 वार्डों के लिए 11 पोलिंग बूथ, हरियाना के 11 वार्डों के लिए 11 पोलिंग बूथ, शाम चौरासी के 9 वार्डों के लिए 9 पोलिंग बूथ, टांडा के 15 वार्डों के लिए 19 पोलिंग बूथ, गढ़शंकर के 13 वार्डों के लिए 14 पोलिंग बूथ, और नगर पंचायत माहिलपुर के 2 वार्डों के लिए 2 पोलिंग बूथ व तलवाड़ा के 1 वार्ड के लिए 1 पोलिंग बूथ बनाया गया है। इस दौरान उन्होंने चुनावों के लिए सुरक्षा, स्ट्रांग रुम, चुनाव सामग्री व अन्य प्रबंधों पर चर्चा भी की।
इस मौके पर एस.डी.एम. होशियारपुर अमित महाजन, एस.डी.एम. मुकेरियां अशोक कुमार, एस.डी.एम. दसूहा रणदीप सिंह हीर, एस.डी.एम. गढ़शंकर हरबंस सिंह के अलावा सभी रिटर्निंग व सहायर रिटर्निंग अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लास्ट सीन….गवाहों के बयान : नाबालिग के अपहरण व हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद

लुधियाना :  गांव मलाक में कैफे चलाने वाले बलजिंदर सिंह उर्फ विक्की ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी गुरवीर सिंह अपने साथ अनमोलप्रीत को कैफे पर लाया था। बाद में वह उसे सफेद...
article-image
पंजाब

पंकज किरपाल एडवोकेट ने रामपुर बिलड़ोऔर ददियाल में भारी बारिश के बाद के हालातों का लिया जायजा

गढ़शंकर :  पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर पंकज किरपाल एडवोकेट ने रामपुर बिलड़ोऔर ददियाल में भारी बारिश के कारण पैदा हुए हालात का मौका देखा। पंकज किरपाल ने कहा कि रामपुर बिलड़ो में...
article-image
पंजाब

डिजिटल लाइब्रेरी : 4 मार्च को लिटरेरी फेस्टीवल के साथ जिला वासियों को समर्पित की जाएगी

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 4 मार्च को होशियारपुर जिला प्रशासन की ओर से होशियारपुर लिटरेरी सोसायटी के सहयोग से होशियारपुर लिट् फेस्ट 2023 का आयोजन किया जा रहा है।...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार दुारा किए कार्यो को घर घर तक पहुंचाने के लिए यूथ काग्रेस जन संपर्क मुहिंम चलाएगी: ढिल्लों

गढ़शंकर: जिला होशियारपुर के यूथ काग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ पंजाब यूथ काग्रेस के अध्यक्ष वरिंद्र ढिल्लों ने एक पैलेस में विशाल मीटिंग की और यूथ काग्रेस के समूह पदाधिकारियों को विधानसभा 2022...
Translate »
error: Content is protected !!