स्नातक की डिग्री चार वर्षीय होगी – राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नियमों को HPU ने किया लागू

by
एएम नाथ।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के तहत संबद्धता प्राप्त कॉलेजों में इसी शैक्षणिक सत्र से स्नातक की डिग्री चार वर्षीय होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों को एचपीयू ने लागू कर दिया है।
इसको लेकर अधिसूचना जारी करने के साथ ही अब विश्वविद्यालय सहित कालेजों में करिकुलम एंड क्रेडिट फ्रेमवर्क के तहत मल्टीपल एंट्री एंड एग्जिट, सिंगल, मेजर, डबल, मेजर, मल्टी, इंटर-डिसिपिलनरी के विकल्प को लागू किया जाएगा।
मल्टीपल एंट्री व मल्टीपल एग्जिट प्रणाली के तहत तय नियमों के तहत प्रथम वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र यदि सिस्टम से बाहर आना चाहें तो उन्हें 40 व चार क्रेडिट्स के साथ वोकेशनल कोर्स पूरा करने पर स्नातक सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
दो वर्ष की पढ़ाई पूरी होने के बाद स्नातक डिप्लोमा
दो वर्ष की पढ़ाई पूरी होने के बाद स्नातक डिप्लोमा मिलेगा। इसके लिए 80 क्रेडिट्स लेने के अलावा द्वितीय वर्ष में चार क्रेडिट्स के साथ वोकेशनल कोर्स पूरा करना होगा। तीन वर्ष का कोर्स 120 क्रेडिट्स के साथ पूरा करने के बाद स्नातक की डिग्री मिलेगी।
चार वर्ष पर दी जाएगी स्नातक डिग्री 
चार वर्ष की पढ़ाई करने पर स्नातक डिग्री (ऑनर्स) दी जाएगी, जिसके लिए 160 क्रेडिट्स अनिवार्य होंगे। शोध व आनर्स के साथ चार वर्ष में डिग्री प्राप्त करने के न्यूनतम 160 क्रेडिट तय किए गए हैं। इसके अलावा अन्य बिंदुओं को भी शामिल किया गया है।
इसमें क्रेडिट सिस्टम भी लागू होगा। कुलपति प्रोफेसर एसपी बंसल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में इसी सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हो जाएगी।
बीएड की डिग्री भी चार साल में होगी 
हिमाचल में बेचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) की डिग्री अब चार साल की होगी। शैक्षणिक सत्र 2025-26 से इसकी शुरुआत होगी। बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद बच्चे इसमें दाखिला लेने के लिए पात्र होंगे।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग ने इसका प्रारूप तैयार करना शुरू कर दिया है। शिक्षा विभाग ने एचपीयू को इसके लिए पाठ्यक्रम को अंतिम रूप देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी इसका प्रावधान है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ज़मीन के नीचे ज़िंदगियां दबी हों, तो कुर्सी नहीं ज़मीन दिखनी चाहिए : DC मंडी अपूर्व देवगन ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए कायम की मिसाल

एएम नाथ। मंडी : जब ज़मीन के नीचे ज़िंदगियां दबी हों, तो कुर्सी नहीं ज़मीन दिखनी चाहिए और DC मंडी ने यही कर दिखाया। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने अपनी जिम्मेदारियों को पेशेवर तरीके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कब आएगी नौकरी, कब जारी होंगे लंबित परीक्षाओं के परिणाम :पूरी सरकार आपस में ही उलझी हुई, नहीं है आम जन की सुध लेने वाला कोई – जयराम ठाकुर

बद्दी अग्निकांड में पीड़ितों की तरफ़ से बहुत आरोप सामने आ रहे हैं, निष्पक्षता से जाँच करवाए सरकार एएम नाथ। शिमला :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार आए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राधा स्वामी सत्संग व्यास के प्रतिनिधियों ने 2 करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री सुक्खू को भेंट किया

शिमला : राधा स्वामी सत्संग व्यास के प्रतिनिधियों एवीएम (सेवानिवृत्त) डी.एस. गुरम और क्षेत्रीय सचिव सुनील तलवार ने आज शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 1253 कांस्टेबलों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र……आगामी दो महीनों में 800 और कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी,प्रदेश पुलिस सबसे आधुनिक, तेज और भरोसेमंद पुलिसः मुख्यमंत्री

एएम नाथ।  कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के पुलिस कॉलेज डरोह में ‘रोजगार संकल्प मेले’ के दौरान नवनियुक्त 1253 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!