स्पोट्र्स किट घोटाला : चन्नी सरकार के समय हुए स्पोट्र्स किट घोटाले में विजिलैंस जांच के लिए खेल मंत्री ने की सिफारिश

by

आप सरकार को लिखा पत्र
चंडीगढ़, 13 जुलाई
पंजाब की पूर्व चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यालय के दौरान हुए स्पोट्र्स किट घोटाले के संबंध में मौजूदा खेल मंत्री गुरमीत मीत हेयर ने विजिलैंस जांच के लिए आप सरकार को सिफारिश करते हुए पत्र लिखा है।
मामला चन्नी सरकार के वक्त नवंबर 2021 का है। जब चन्नी सरकार ने 8900 खिलाडिय़ों को स्पोर्ट्स किट देने को मंजूरी दी। हर खिलाड़ी को किट के लिए 3 हजार रुपए मिले। यह रुपए सीधे खिलाडिय़ों के खाते में ट्रांसफर किए गए। यह रकम करीब 2.67 करोड़ की थी। रकम ट्रांसफर होने के बाद खेल विभाग ने खिलाडिय़ों से कुछ फर्मों के नाम पर चैक और ड्राफ्ट वापस ले लिए। जिसके बाद किटें सप्लाई कर दी गई। हालांकि उनकी क्वालिटी भी सवालों के घेरे में है।
इसको लेकर ही सवाल उठ रहे हैं कि अगर चन्नी सरकार ने रुपए दे ही दिए थे तो फिर उनसे वापस क्यों लिए गए?। अगर सरकार को खुद ही खरीदकर खिलाडिय़ों को देनी थी तो फिर इसकी टेंडरिंग क्यों नहीं की गई।
शुरूआती जांच में यह भी पता चला कि खिलाडिय़ों से रकम वापस लेने के लिए लिखित आदेश नहीं दिए गए थे। मौखिक आदेश पर ही जिला खेल अफसरों के जरिए खिलाडिय़ों से उनके खाते में आई रकम के चैक और ड्राफ्ट लिए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रुला देगी कहानी : लेबनान में फंसा पंजाब का गुरतेज सिंह 23 साल बाद लौटा घर, पासपोर्ट खोने पर फंसा

लुधियाना।  गुरतेज सिंह पंजाब में अपने परिवार के भविष्य के लिए बेहतर आजीविका कमाने के लिए जब लेबनान गए थे, तो उन्हें शायद ही पता होगा कि अपने परिवार से मिलने के लिए 23...
article-image
पंजाब

शादी वाले घर से फोन चोरी : आरोपी काबू

नवांशहर। थाना सिटी बंगा पुलिस ने शादी वाले घर से फोन चोरी करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव मसंदा पट्‌टा निवासी दीपक सल्लण ने...
Translate »
error: Content is protected !!