स्वच्छ मणिमहेश अभियान’ का उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया शुभारंभ : 30 जुलाई तक संचालित रहेगा अभियान

by

‘श्री मणिमहेश यात्रा मार्ग से 15 टन कचरा हटाने का लक्ष्य निर्धारित : उपायुक्त

एएम नाथ। भरमौर :  श्री मणिमहेश यात्रा मार्ग को पूर्ण रूप से स्वच्छ और पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा तैयार की गई विशेष कार्य योजना के अंतर्गत ‘स्वच्छ मणिमहेश अभियान’ का आज उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।


उपायुक्त ने बताया कि यह अभियान 30 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत यात्रा के प्रमुख पड़ाव हडसर गांव से लेकर पवित्र मणिमहेश झील तक के समूचे क्षेत्र में फैले कूड़े-कचरे (लिगेसी बेस्ट) को हटाने का कार्य किया जाएगा। यह संपूर्ण प्रक्रिया जन सहभागिता के आधार पर चलाई जाएगी।

जिसमें स्थानीय पंचायतें, स्वयंसेवी संगठन, पर्यावरण प्रेमी व श्रद्धालु यात्रियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
मुकेश रेपसवाल ने कहा कि एक पखवाड़े तक चलने वाले इस विशेष अभियान के अंतर्गत 15 टन कचरे को इकट्ठा कर हडसर गांव तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि अभियान के अंतर्गत इकट्ठा किए गए अपशिष्ट पदार्थों-कूड़े-कचरे के निस्तारण के लिए भी उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।


उन्होंने कहा कि चूंकि श्री मणिमहेश यात्रा का पवित्रता एवं धार्मिकता की दृष्टि से अत्यंत महत्व है, साथ ही पारिस्थितिकीय दृष्टि से भी यह क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील है। ऐसे में यात्रा में आने वाले श्रद्धालु गणों को चाहिए कि वे न केवल धार्मिक आस्था के भाव से यात्रा करें, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी को भी समझें और यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।


कार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल को अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी भरमौर कुलबीर राणा ने मणिमहेश कैलाश का छायाचित्र स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदान किया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम भरमौर अभिषेक मित्तल, बीडीओ भरमौर रामनवीर सिंह, विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित हीलिंग हिमालया, धौलाधार क्लीनर्स, विश्व मानव रूहानी केंद्र, सांभ, विभिन्न स्वयं सहायता समूह, राजकीय महाविद्यालय भरमौर एनएसएस के विद्यार्थी, स्थानीय लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।


उपायुक्त ने हडसर से दुनाली तक व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

श्री मणिमहेश यात्रा-2025 के सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ हडसर गांव से दुनाली तक यात्रा मार्ग में विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


उपायुक्त ने यात्रा मार्ग, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, ठहराव स्थलों, शौचालय व्यवस्था, और कूड़ा-कचरा प्रबंधन सहित आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सतीश राणा चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष व तीर्थ सिंह बासी दूसरी बार प्रदेश महासचिव : पससफ का 11बां प्रादेशिक डेलीगेट सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न*

गढ़शंकर : पंजाब के सरकारी, अर्ध-सरकारी और बोर्डों और निगमों के कर्मचारियों के प्रमुख और संघर्षशील संगठन, पंजाब सुबार्डिनेट सर्विसज फेडरेशन के ग्यारहवा प्रादेशिक डेलीगेट सम्मेलन जालंधर में दिवंगत साथी रमेश चंद्र शर्मा नगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा से कोलका रूट को बढ़ाया गया जटकरी तक : जटकरी के लिए परिवहन निगम की बस सेवा शुरू- नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चंबा ,9 जनवरी :   चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने बताया है कि जटकरी गांव के लोगों की मांग को पूर्ण करते हुए चंबा से कोलका रूट पर जाने वाली परिवहन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 64 पदों के लिए आवेदन 2 सितंबर तक

एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाडी श्री धर्म वीर ने बताया कि उपमण्डल भटियात के अन्तर्गत आंगनवाडी केन्द्रो में 10 आंगनवाडी कार्यकर्ता और 28 आंगनवाडी सहायिका व आंगनवाडी केन्द्र 2/4 बकलोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा विधायक के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज करने से कर दिया मना

शिमला : भाजपा विधायक रणधीर शर्मा के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने खारिज करने से मना कर दिया है। श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी...
Translate »
error: Content is protected !!