स्वतंत्रता दिवस पर शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसाइटी का रक्तदान शिविर, 53 लोगों ने किया रक्तदान

by

रक्तदाताओं और आए हुए गणमान्य सज्जनों को विभिन्न प्रकार के पौधे भी वितरित किए गए

गढ़शंकर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से वणजारा कैफे, गढ़शंकर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 53 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। शिविर का आयोजन संत गुरमेल सिंह ब्लड बैंक, बलाचौर के तकनीकी सहयोग से सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया।

शिविर का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। उद्घाटन संत बाबा दलेल सिंह निर्मल कुटिया टुटोमजारा के मुख्य सेवादार संत बाबा बलवीर सिंह जी, संत बाबा माखन सिंह जी और कांग्रेस नेता सरिता शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान रक्तदाताओं एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को विभिन्न प्रकार के पौधे भी वितरित किए गए। वहीं, दानी सज्जनों ने सोसाइटी के इस सेवा कार्य के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया।

रक्तदान शिविर के दौरान रोटरी आई डोनेट सोसाइटी के सदस्य डॉ. तरसेम लाल और डॉ. लखविंदर कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी प्रेरणा से पत्रकार फूला सिंह बीरमपुर, पत्रकार बलजिंदर कितना, सूबेदार दविंदर सिंह बीरमपुर सहित कई लोगों ने मरणोपरांत नेत्रदान करने का संकल्प लेते हुए फॉर्म भरे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, कांग्रेसी नेता गुरतेज पन्नू, नगर कौंसिल प्रधान सोमनाथ बंगड़, भाजपा नेता निमीषा मेहता, जिला परिषद सदस्य इंद्रजीत सिंह बरियाणा, कुलविंदर बिट्टू, विभिन्न गांवों के सरपंच, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, वकील, पत्रकार और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सोसाइटी के सदस्यों ने रक्तदाताओं, तकनीकी टीम, दानी सज्जनों और कार्यक्रम में सहयोग देने वाली सभी शख्सियतों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान और मरणोपरांत नेत्रदान जैसे सेवा कार्य समाज में मानवता, भाईचारे और जनसेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने की दिशा में कोई कमी नहीं छोड़ रही पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने गांव बसी बाबू खां में फ्रैंड्स स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में की शिरकत होशियारपुर, 28 नवंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब को...
article-image
पंजाब

AAP in the dock as

Hoshiarpur | Daljeet Ajnoha | Mar 03 : Senior BJP leader and former Cabinet Minister Tikshan Sood, in a press note reacting to rampant illegal mining in Punjab, alleged that government officials are colluding...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

बढ़ता तापमान गेहूं के लिए चुनौती बना…. एक्सपर्ट्स ने जारी किए निर्देश

होशियारपुर, 20 फरवरी : पंजाब में वर्तमान रबी सीजन के दौरान लगभग 95 प्रतिशत क्षेत्र में गेहूं की बुवाई 25 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच की गई, जो गेहूं की बुवाई का उपयुक्त...
article-image
पंजाब

भाजपा के खोखले दावों से तंग लोग, कांग्रेस को फिर से सौंपना चाहते हैं देश की बागडोर – सांसद मनीष तिवारी

श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा श्री आनंदपुर साहिब, 1 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मनीष तिवारी ने कहा है कि लोग केंद्र की भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!