स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को नहीं आने दी जायेगी कोई दिक्कत – सहायक कमिश्नर व्योम भारद्वाज

by

होशियारपुर, 27 सितंबर :
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के दिशा-निर्देशों के तहत आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की मुश्किलों को सुनने के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहायक कमिश्नर व्योम भारद्वाज ने कहा कि देश की आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सरकारी कार्यालयों में उचित सम्मान दिया जाएगा और परिवार के किसी भी सदस्य को कठिनाई का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम उनके परिवारों को उचित सम्मान दें। इस दौरान उन्होंने पिछली बैठक में स्वतंत्रता सेनानियों की शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार जिला प्रशासन के लिए सम्माननीय हैं और परिवार के किसी भी सदस्य को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतिंदर सिंह बैंस, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसायटी मंगेश सूद, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों में से अध्यक्ष अवतार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, सचिव रमेश चंद, दलजीत सिंह, मनदीप सिंह, हरभजन सिंह, जरनैल सिंह, सरबजीत सिंह, गुरजिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, संदीप कौर, कुलवंत सिंह, नरिंदर सिंह, हरभजन कौर, दविंदर कौर भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

26 हजार रुपए मासिक वेतन करने संबंधी केस वित्त विभाग को भेजने के वाबजूद भी लागू नही हो पाया : राजीव शर्मा

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) जल सप्लाई एंड सेनिटेशन विभाग के फील्ड कर्मचारियों के द्वारा स्टेट कमेटी के आह्वान पर 15 नंबबर से 24 नंबबर तक मंडल दफ्तरों के आगे रोष रैलीया करने के बाद मंडल अधिकारी...
article-image
पंजाब

बुजुर्ग दंपती को शिवसेना नेता ने सरेआम पीटा: घर में तोड़फोड़ की, महिला के खींचे बाल

लुधियाना : शिवसेना नेता ने दंपती से मारपीट की है। लुधियाना के हैबोवाल की दुर्गा कॉलोनी इलाके में मकान के विवाद को लेकर शिवसेना नेता ने अपने साथियों के साथ पति-पत्नी के साथ बुरी...
article-image
पंजाब , समाचार

गांवों के सर्वपक्षीय के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी: सांसद मनीष तिवारी

ब्लॉक नवांशहर की पंचायतों के करोड़ 2.15 रुपए के ग्रांटों के काम शुरू करवाए नवांशहर, 21 जनवरी: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गांवों को शहरों वाली सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु...
article-image
पंजाब

जीवन जागृति मंच गढ़शंकर द्वारा ललवान में डा. बीआर अम्बेदकर जी का जन्मदिवस मनाया

पढ़ाई में होशियार बच्चे सम्मानित किए गढ़शंकर :  जीवन जागृति मंच गढ़शंकर द्वारा क्षेत्र के गांव ललवान (निकट जेजों दुआबा) में गांववासियों के सहयोग से डा. बीआर अम्बेडकर जी के जन्मदिवस संबंधी समारोह करवाया...
Translate »
error: Content is protected !!