स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पीएम स्वनिधि योजना अहम : नीरज नैयर

by

चंबा में पीएम स्वनिधि महोत्सव आयोजित, उत्कृष्ट स्ट्रीट वेंडरों को किया सम्मानित

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: विधायक नीरज नैयर

एएम नाथ। चंबा :  नगर परिषद चंबा के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डे-एनयूएलएम) द्वारा बचत भवन चंबा में “पीएम स्वनिधि महोत्सव” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक चंबा नीरज नैयर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि उनकी धर्मपत्नी भारती नैयर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक संगठन प्रबंधक ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और “स्वनिधि से समृद्धि” कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आसान ऋण सुविधा, डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
अपने संबोधन में विधायक नीरज नैयर ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना स्ट्रीट वेंडरों के आर्थिक सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्वरोजगार को भी बढ़ावा दे रही है। उन्होंने लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि बैंक ऋण प्राप्त करने के लिए अच्छा सिबिल स्कोर जरूरी है और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाई जानी चाहिए।
विधायक ने विभागीय अधिकारियों को समय-समय पर जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके। इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों के चयनित स्ट्रीट वेंडरों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा, बीमा और पेंशन योजनाओं से संबंधित जानकारी भी साझा की गई। नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन की सफलता के लिए सभी विभागों, बैंक प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर परिषद एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर और उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में अराजकता की स्थिति, 2 महीने से बंद है ट्रेजरी: जयराम ठाकुर

 सरकार से अपने पैसे नहीं पा रहे हैं लोग, अनिवार्य सेवाओं पर भी पढ़ रहा है असर एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल...
हिमाचल प्रदेश

निबंध में पलक तथा भाषण में काशवी अव्वल : जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दी पखवाडे का आयोजन

धर्मशाला, 12 सितंबर। भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दी पखवाडे का आयोजन कांगडा इन्टरनैशनल स्कूल शाहपुर जिला कांगडा़ में किया गया। हिन्दी भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रोत्साहन व उत्थान, विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीेने के पानी की किल्लत झेल रहे सैसोंवाल के बार्ड चार निवासियों को पीने के पानी की समस्या से मिली निजात

गांव की पंचायत के प्रयासों से तीन वर्ष बाद पीने केपानी की सप्लाई हुई सुचारू हरोली : गांव सेसोंवाल में बार्ड नंबर चार में पीने के पानी की किल्लत के चलते गांव के प्रधान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनडीएमए टीम एयरपोर्ट में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की : राहत शिविर में जाकर प्रभावितों से की मुलाकात, उपलब्ध सुविधाओं बारे ली जानकारी

राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की चार सदस्यीय टीम ने बरसात से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का लिया जायजा प्रभावितों से मिलकर घटित आपदा बारे ली जानकारी नूरपुर,16 सिंतबर। राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...
Translate »
error: Content is protected !!