स्वामित्व योजना के तहत कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

by
ऊना, 5 मार्च। कार्यकारी जिला राजस्व अधिकारी ऊना विपिन ठाकुर की अध्यक्षता में आज (गुरुवार)को जिला के समस्त राजस्व कर्मचारियों के साथ बचत भवन ऊना में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वामित्व योजना के अंतर्गत जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कार्यों को जमीनी स्तर पर और अधिक गति प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विपिन ठाकुर ने सभी राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे जिला के 522 महालों/उपमहालों में योजना से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेज़ी से पूरा करें, ताकि पात्र लोगों को योजना का लाभ समयबद्ध तरीके से मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए स्वामित्व योजना के लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमंडल सलूणी के गांव डियूर में सेब रोग प्रबंधन पर जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा(सलूणी), 19 फरवरी : कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा और उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान से उपमंडल सलूणी के गांव डियूर में सेब फसल के रोग प्रबंधन को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

परिवारों का दर्द सुन अमित शाह बोले—किसी ने बेटा खोया, किसी ने भाई, मान सरकार के पास क्या जवाब?

 विजयदशमी पर गुरदासपुर, संगरूर और मानसा में मृतकों के परिजनों से मुलाकात के बाद लुधियाना में बोले केंद्रीय गृह मंत्री; नशे के मुद्दे पर पंजाब सरकार को घेरा लुधियाना, 20 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी-लंगेरा मार्ग पर टाटा पंच खाई में गिरी : महिला की मौत, चार घायल

एएम नाथ । चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सलूणी-लंगेरा मार्ग पर शालियूंड मोड़ के पास एक टाटा पंच गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सलूणी से करीब तीन किलोमीटर दूर हुए इस हादसे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री

एएम नाथ । शिमला/ श्रीनगर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज श्रीनगर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में हुए मुफ्त व्यापार समझौते हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर...
Translate »
error: Content is protected !!