स्वास्थ्य खंड किहार में भरे जाएंगे आशा कार्यकर्ताओं के 15 पद : खंड चिकित्सा अधिकारी सुनील कक्ड़

by

15 दिसम्बर को होगा साक्षात्कार : डॉ.सुनील कक्ड़

एएम नाथ। चम्बा (सलूणी):  खंड चिकित्सा अधिकारी किहार, डॉ.सुनील कक्ड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य खंड किहार में आशा कार्यकर्ताओं के 15 स्वीकृत पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथि 15 दिसम्बर 2025 निर्धारित की गई है। यह साक्षात्कार खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सलूणी में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। उन्होंने सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यार्थियों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए 8वीं या समकक्ष प्रमाणपत्र, 10वीं व उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता, एससी/एसटी/ओबीसी/बीपीएल प्रमाणपत्र, विधवा/निर्धन/तलाकशुदा प्रमाणपत्र, आवासीय पते का सत्यापन प्रमाणपत्र (वार्ड/गांव), आधार कार्ड, राशन कार्ड, चरित्र प्रमाणपत्र तथा वैवाहिक स्थिति का प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य रहेगा।
डॉ.सुनील कक्ड़ ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में उपस्थित होने पर किसी भी अभ्यार्थी को टीए/डीए प्रदान नहीं किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों के ट्रांसलेटर को बेहोश कर 10 लाख रुपये चुराए : सेक्टर 93 में हुई इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया

नोयडा :   नोएडा में हुई सनसनीखेज घटना ने हड़कंप मचा दिया है। यहां रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों के ट्रांसलेटर (अनुवादक) को बेहोश करके एक महिला व उसका पति घर के अंदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवरात्रि का पहला दिन कल यानि 3 अक्टूबर , इस सरल विधि से करें घट स्थापना….. ये है शुभ समय!

हिन्दुओं धर्म का सबसे बड़ा पर्व शारदीय नवरात्रि कल यानि 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाएगी....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईलाही श्री हरिमंदिर साहिब में अरदास करने का आज सपना साकार हुआ, विजिटर बुक में लिखा : सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़

अमृतसर। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड ने शनिवार को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। उन्होंने अपनी भावनाएं विजिटर बुक में व्यक्त करते हुए कहा कि ईलाही श्री हरिमंदिर साहिब में अरदास...
Translate »
error: Content is protected !!