स्वास्थ्य खंड पुखरी के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं के 9 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित

by

20 नवंबर शाम 5 बजे तक जमा करवा सकते हैं आवेदन

अधिक जानकारी के लिए बीएमओ पुखरी के कार्यालय में करें संपर्क

एएम नाथ। चम्बा :  स्वास्थ्य खंड पुखरी के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं (एक्रेडिटेड सोशल हेल्थ एक्विस्ट) के 9 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) पुखरी के कार्यालय में 20 नवंबर शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पंजोह के अंतर्गत वार्ड- गाँव चमडोली, ग्राम पंचायत चंडी के वार्ड- गाँव बडोह, ग्राम पंचायत औड्डा बारी के वार्ड-गाँव ऑडा, ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट के वार्ड-गाँव ठुंडू बजाह, ग्राम पंचायत कैला के वार्ड-गाँव करंगड़ बसंदरी, ग्राम पंचायत जडेरा के वार्ड-गाँव कैगा, ग्राम पंचायत घघरौता के वार्ड-गाँव भलौठ, ग्राम पंचायत चंबी के वार्ड-गाँव धार, ग्राम पंचायत प्रोथा के वार्ड-गाँव हेंठा में आशा कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
नियुक्ति को लेकर नियम व शर्तों के तहत आवेदनकर्ता वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए साथ में प्रमाणपत्र की प्रति भी अनिवार्य होगी।
शादीशुदा-विधवा-तलाकशुदा या अलग रह रही महिला को प्राथमिकता दी जाएगी। आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदनकर्ता स्थानीय भाषा बोलने में निपुण हो। शहरी आशा के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम दसवीं पास तथा ग्रामीण आशा के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम आठवीं पास होना अनिवार्य है। अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता की प्रति भी साथ में संलग्न करे।
आवेदनकर्ता को अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड, दसवीं-आठवीं का प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र की प्रतियां तथा दो पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ सहित अपने आवेदन प्रस्तुत करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी पुखरी के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के लोग बेलगाम, मुख्यमंत्री सभी को याद दिलाए अपना चुनावी वादा – 5 लाख नौकरियां 300 यूनिट फ्री बिजली हर महिला को ₹1500 था कांग्रेस का चुनावी वादा : जयराम ठाकुर

राज भवन की गरिमा पर हमला करके वाहवाही लूटना चाहते हैं कुछ लोग एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता लगता है...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिस्तौल सहित 5 लोगों को किया गिरफ्तार : 3.97 किलोग्राम हेरोइन बरामद

अमृतसर  :  अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी और हथियारों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने तीन अलग-अलग ऑपरेशन में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बल्ह के जंगल में दोस्तों संग पार्टी कर रहे युवक को लगी रहस्यमयी गोली, PGI रेफर

एएम नाथ। रिवालसर : जिला मंडी के ऊपरी बल्ह क्षेत्र में दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना एक युवक को उस वक्त बेहद महंगा पड़ गया, जब रात के अंधेरे में उसे एक रहस्यमयी गोली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कार्यों में देरी क्यों : हिमाचल की चर्चित एचएएस अफसर ओशीन को नोटिस

मंडी. हिमाचल प्रदेश की चर्चित एचएएस अधिकारी ओशीन शर्मा को नोटिस मिला है. सोशल मीडिया  पर हीरो की भूमिका निभाने वाली एचएएस अधिकारी ओशीन शेर्मा अपनी ड्यूटी के मामले में जीरो साबित हुई हैं.   यही...
Translate »
error: Content is protected !!