स्वास्थ्य विभाग को संवेदनशील स्थानों पर जिला में एम्बुलेन्स तैनात करने के DC आदित्य नेगी ने निर्देश दिए : ताकि दुर्घटना के समय तत्काल सहायता प्रदान की जा सके

by

शिमला, 22 सितम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की आध्यक्षता में आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई ।
इस अवसर पर उन्होंने बैठक में जिला में सड़क दुर्घटनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए परिवहन, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने पुलिस विभाग को नशे में गाड़ी चलाने, तेज गति से गाड़ी चलाना और ओवर लोडिंग पर अकुंश लगाने के आदेश दिए ताकि सड़क सुरक्षा को कारगर बनाया जा सके और अमूल्य जानों को बचाया जा सके। उपायुक्त ने परिवहन विभाग को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित करने के आदेश दिए और ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने पर बल दिया और संवेदनशील स्थानों पर कै्रश बेैरियर स्थापित करने का आहवान किया जो कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार है।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को संवेदनशील स्थानों पर जिला में एम्बुलेन्स तैनात करने के निर्देश दिए ताकि दुर्घटना के समय तत्काल सहायता प्रदान की जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन सड़क दुर्घटना के समय लोगों की मदद करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित करेगा ताकि अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिल सके।
बैठक में परिवहन, लोक निर्माण, स्वास्थ्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नई गाड़ी के बदले ‘मुंह मीठा’ करवाने की बात का वीडियो वायरल : पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

रोहित जसवाल।  देहरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला देहरा में यातायात जांच के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा पर्यटकों से कथित तौर पर अनुचित मांग किए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत से पहले पूनम पांडे का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी इंटरनेट पर वायरल : शिप पर व्हाइट ब्रॉलेट और ब्लैक कलर की पैंट रखी थी पहन

फिल्मी स्टार पूनम पांडे के निधन से हर कोई सदमे में आ गया है। सर्वाइकल कैंसर से एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत हुई है।  लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी कम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

 मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की सुविधा का किया शुभारंभ

एएम नाथ। कांगड़ा :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की सुविधा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्ड के माध्यम से HRTC की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दड़ूही के महिला मंडल भवन की मरम्मत की जाएगी और सड़क के लिए किया जाएगा धनराशि का प्रावधान : सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने गांव दड़ूही का दौरा करके सुनीं जनसमस्याएं एएम नाथ। हमीरपुर 12 सितंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर के गांव दड़ूही का दौरा किया और वहां...
Translate »
error: Content is protected !!