स्वास्थ्य संस्थानों में उच्चतम मानकों का करें पालन, गुणवत्तापरक सेवाओं पर हो फोकस – DC जतिन लाल

by

रोहित भदसाली। ऊना, 24 अगस्त. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के स्वास्थ्य संस्थानों को उच्चतम मानकों का पालन करते हुए गुणवत्तापरक सेवाएं देने पर विशेष ध्यान केंद्रित करने को कहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि सेवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निर्धारित मानकों का सख्ती से अमल करें। कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने के लिए तत्परता दिखाएं, जिससे सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी स्वास्थ्य सेवाएं उच्चतम मानकों पर आधारित हों, जिससे न केवल लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी, बल्कि उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित अवार्ड भी हासिल किए जा सकेंगे।
उपायुक्त शनिवार को जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति और जिला अवार्ड समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ऊना जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रदेश में अग्रणी बनाने के लिए प्रेरित किया तथा कायाकल्प पुरस्कार योजना में अव्वल आने के लिए लक्षित प्रयास करने को कहा।
कायाकल्प में पुरस्कार के लिए ये हैं मानक
जतिन लाल ने बताया कि कायाकल्प पुरस्कार योजना का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वच्छता, सफाई और संक्रमण नियंत्रण प्रथाओं को बढ़ावा देना है । इसके तहत स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रदर्शन को जिन मापदंडों पर आंका जाता है, उनमें अस्पताल की देखरेख, स्वच्छता और सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, सहायक सेवाएं, स्वच्छता संवर्धन, और अस्पताल की सीमा से परे किए गए कार्य शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिले को इस वर्ष कायाकल्प योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 18.60 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं, जिसे स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार पर खर्च किया जाएगा।
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के 8 बिंदु
उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों (एनक्यूएएस) को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की विशिष्ट आवश्यकताओं और वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इसमें मुख्यतः 8 बिंदुओं – सेवा प्रावधान, रोगी अधिकार, इनपुट्स, सहायक सेवाएं, नैदानिक देखभाल, संक्रमण नियंत्रण, गुणवत्ता प्रबंधन, और परिणाम के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है।
सिविल अस्पताल हरोली और अंब क्वालिटी सर्टिफाइड
उन्होंने बताया कि ऊना जिले के सिविल अस्पताल हरोली और सिविल अस्पताल अंब ने हाल ही में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों (एनक्यूएएस) के तहत क्वालिटी सर्टिफाइड बनने की उम्दा उपलब्धि प्राप्त की है। इन संस्थानों का निरीक्षण एनक्यूएएस के अंतर्गत किया गया था तथा मूल्यांकन में इन्हें श्रेष्ठ आंका गया। सिविल अस्पताल हरोली ने 95.44 प्रतिशत स्कोर प्राप्त कर उपमंडल स्तरीय श्रेणी में देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है।
उपायुक्त ने सभी अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को भी इसी तर्ज पर गुणवत्तापरक सुधार लाने और प्रमाणन के लिए तैयार करने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, सीएमओ डॉ संजीव वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय मनकोटिया, स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिधू, डॉ रमन संदल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ट्रैकटर ट्राली के टायर के नीचे आने से मौत : गुस्साए लोगो ने गढ़शंकर शहर के बंगा चौक में शव रखकर लगाया जाम, पुलिस ने ट्रैकटर चालक व मालिक के खिलाफ किया मामला दर्ज, चालक ग्रिफतार

टिप्परों और ट्रैकटर ट्रालियों का सडक़ों से गुजरने का समय तय किया जाए : निमषा महिता बिना नंबर ट्रैक्टर ट्राली दुारा आगे निकलने पर एकटिवा स्वार को तेजी से कट मारने से एकटिवा स्वार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान में कहर के बाद जंग में कूदा हिजबुल्लाह : इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन की बारिश, आईडीएफ ने शुरू किया जवाबी हमला

तेल अवीव: इजरायल और अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद लेबनान का मिलिशिया संगठन हिजबुल्लाह भी जंग में कूद गया है। ईरान के प्रॉक्सी समूह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर विस क्षेत्र में सीएम के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियां शुरू : 22 अक्तूबर को जनसभा को भी करेंगे संबोधित सीएम: पठानिया

धर्मशाला, शाहपुर, 18 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का शाहपुर में भव्य स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का 22...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैडक्रॉस को बल देने के लिए डीसी अमरजीत सिंह की विशेष पहल : 25 हजार रुपये का अंशदान करके हमीरपुर जिले के पहले संरक्षक बनें

बिझड़ी-दियोटसिद्ध क्षेत्र के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की ओर से सौंपी एंबुलेंस हमीरपुर 16 फरवरी। जिला हमीरपुर में रैडक्रॉस सोसाइटी के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!