स्वास्थ्य सेवाओं में ऑनलाइन सुविधाओं का समावेश करने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए

by
स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में कमेटी का गठन
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग, नेशनल हेल्थ मिशन और निदेशालय चिकित्सा शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं में अधिक से अधिक ऑनलाइन सुविधाओं का समावेश किया जाएगा, इसके लिए नवीनतम सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी जो दस दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करने से समय और साधनों की बचत होने के साथ ही सेवाओं में सुगमता और गुणवत्ता आएगी। उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों और अस्पतालों में मरीजों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन प्रणाली विकसित करने के भी निर्देश दिए।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमकेयर योजना के तहत मैपिंग का कार्य पंचायत स्तर तक सुनिश्चित किया जाए तथा इसमें मरीज के उपचार से सम्बन्धित डेटा भी शामिल किया जाए। उन्होंने आभा कार्ड का एकीकरण हिम परिवार पोर्टल से करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के डिजिटलीकरण से लोगों को और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। इससे पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि होगी, साथ ही सेवाओं की निगरानी और शिकायत निवारण तंत्र और प्रभावी बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के ऑनलाइन रिकार्ड से बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी और निर्णय क्षमता भी प्रभावी होगी। इससे नवाचार को बढ़ावा मिलेगा तथा स्वस्थ नागरिक-सशक्त राज्य के लक्ष्य को हासिल करने में भी मदद मिलेगी।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जापान इन्टरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) के सहयोग से प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है ताकि स्वास्थ्य संस्थान आधुनिक उपकरणों से लैस हों और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाया जा सके।
बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव स्वास्थ्य प्रियंका बासु इंगटी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वर्गीय श्रीमती निर्मला देवी के जन्मोत्सव पर गरली में शांति पूजन एवं पाठ का आयोजन

राज्यपाल शुक्ल ने की कार्यक्रम में सहभागिता राकेश शर्मा : तलवाड़ा/ कांगड़ा : भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजय करोल के पैतृक गांव गरली, जिला कांगड़ा में उनकी स्वर्गीय माता श्रीमती...
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी के एक पद हेतू 15 जुलाई को आयोजित होने वाली कांउसलिंग स्थगित

ऊना, 12 जुलाई – उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जुलाई को जेबीटी का एक पद दिव्यांग श्रेणी(आॅर्थो) में भरने हेतू आयोजित होने वाली कांउसलिंग को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाऊस का निरीक्षण : वेयर हाऊस में 780 वेल्ट यूनिट, 684 कंट्रोल यूनिट व 820 वीवीपैट मशीनें रखी गई

ऊना, 3 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कंट्रोल रूम, ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव हेतू बनाए गए वेयर हाऊस का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हंस फाउंडेशन उपलब्ध कराएगी अस्पताल डायलिसिस सुविधा : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डायलिसिस सुविधा के सुचारू संचालन के लिए बनी कमेटी

सेवाएं आरम्भ होने तक ग्रेस मेगा केयर, ग्रीन एवेन्यु रक्कड़ कलोनी और नन्दा अस्पताल ऊना में मिलती रहेगी डायलिसिस की सुविधा ऊना, 27 मार्च। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डायलिसिस सुविधा के सुचारू एवं व्यवस्थित...
Translate »
error: Content is protected !!