स्वास्थ्य सेवाओं में मानवीय संवेदना और बुनियादी सुविधाएँ अत्यंत आवश्यक : डॉ. जनक राज

by

सेवा परमो धर्म: मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों की सुविधा हेतु 15 व्हील चेयर भेंट

एएम नाथ। चंबा :  “सेवा परमो धर्म” और “नर सेवा नारायण सेवा” के भाव को आत्मसात करते हुए आज मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक डॉ. जनक राज द्वारा अस्पताल प्रशासन को 15 व्हील चेयर भेंट की गईं।
इस अवसर पर विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में मानवीय संवेदना और बुनियादी सुविधाएँ अत्यंत आवश्यक हैं। व्हील चेयर जैसी सुविधाएँ विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग एवं गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए बड़ी राहत होती हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
डॉ. जनक राज ने अस्पताल प्रशासन से आग्रह किया कि इन व्हील चेयरों का उपयोग जरूरतमंद मरीजों तक प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि उपचार के दौरान उन्हें सम्मान और सुविधा दोनों मिल सकें।
अस्पताल प्रशासन ने इस सहयोग के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे मरीजों की आवाजाही में सुविधा होगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
विधायक डॉ. जनक राज ने अंत में कहा कि भविष्य में भी जनसेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 IPS और 62 HPPS अधिकारियों के तबादले : किन्नौर, कांगड़ा, चम्बा, कुल्लू और हमीरपुर के अलावा पुलिस जिला नूरपुर औऱ बद्दी को मिले नए एसपी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। जिसे राज्यपाल की मंजूरी के बाद गृह विभाग की ओर से बुधवार को जारी आदेशों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन संभावित स्थानों व नदी नालों से दूर रहें जिलावासी – एडीसी

ऊना, 11 जुलाई – जिला ऊना में भारी बारिश से उत्पन्न आपदा की स्थिति के दृष्टिगत अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला वासियों से अपील की है कि वे वर्षा ऋतु के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी : DC मुकेश रेपसवाल

मेले की प्रथम सांस्कृति संध्या में कुमार साहिल, गौरव कौंडल, गुलशन पाल, भावना जरयाल तथा बनगढ़ पुलिस बैंड देंगे अपनी प्रस्तुति सुरक्षा के भी किए सभी पुख्ता प्रबंध, ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से होगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3% महंगाई भत्ता और एक्स ग्रेशिया लाभ में बढ़ौतरी के आदेश किए जारी, करीब 15000 कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा लाभ – मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 26 जून – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जारी प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल पथ परिवहन निगम की लंबित देनदारियों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के लिए हर संभव प्रयास...
Translate »
error: Content is protected !!