जिला ऊना में 427 करोड़ का होगा औद्योगिक निवेश, 17 एमओयू हुए साइन

by

निदेशक उद्योग विभाग राकेश कुमार प्रजापति की उपस्थिति में हुए हस्ताक्षर
ऊना – जिला ऊना के विभिन्न स्थानों में स्थापित की जाने वाली 17 औद्योगिक इकाईयों के लिए आज उद्योगपतियों व उद्योग विभाग में एमओयू हस्ताक्षरित हुए। निदेशक, उद्योग विभाग राकेश कुमार प्रजापति की उपस्थिति में यह एमओयू साइन किए गए। इस अवसर पर राकेश प्रजापति ने कहा कि इन औद्योगिक इकाईयों के माध्यम से जिला ऊना में 427.35 करोड़ रुपए का निवेश आएगा, जिससे 1723 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
राकेश कुमार प्रजापति ने मैहतपुर, हरोली, अंब, गगरेट व जीतपुर उद्योग संघों के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि आगामी अक्तूबर माह में दूसरे चरण की ग्राउंड ब्रेकिंग का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें लगभग 15 हजार करोड़ रुपये के एमओयू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर लैंड बैंक का निरीक्षण भी किया जा रहा है, जिससे उद्योगों स्थापित करने के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध हो। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि जल्द ही ऊना जिला में बल्क ड्रग पार्क परियोजना भी आएगी, जिस पर लगभग 10 हजार करोड़ रुपये निवेश होंगे। उन्होंने कहा कि जिला में ईएसआईसी अस्पताल खोला जाएगा।
प्रजापति ने उद्योग संघों द्वारा उठाए गए मुद्दों एवं समस्याएं को सरकार को अवगत करवा कर निदान करने का आश्वासन दिया।
मैहतपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन सिंह कपूर, हरोली ब्लॉक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल, अंब गगरेट जीतपुर इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने भी उद्योग विभाग के निदेशक को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया और निदान के सुझाव दिए।
इस अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अंशुल धीमान ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से ऊना जिला में स्थापित औद्योगिक इकाईयों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 100 उद्योगपति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश के कारण 13 और 14 अगस्त को ज़िला चंबा में 20 करोड़ रुपए के नुकसान का आकलन —-उपायुक्त अपूर्व देवगन

चंबा, 15 अगस्त उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि जारी मानसून सीजन के दौरान ज़िला में बारिश के कारण 13 और 14 अगस्त को विभिन्न विभागीय कार्य योजनाओं वह राष्ट्रीय उच्च मार्ग को लगभग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया : सरकाघाट के रावमापा (बाल )के मैदान में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया

सरकाघाट 26जनवरी।   आज यहाँ सरकाघाट के रावमापा (बाल )के मैदान में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया । उपमंडल स्तरीय समारोह में एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने राष्ट्रीय ध्वज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की ऐतिहासिक धरोहर अब होगी डिजिटल, 17 लाख पृष्ठों का डिजिटलीकरण पूरा : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले—ऑनलाइन पोर्टल से शोधकर्ताओं और आम जनता को मिलेगी आसान पहुंच रोहित जसवाल।  शिमला। हिमाचल प्रदेश की सदियों पुरानी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अब डिजिटल माध्यम से संरक्षित किया जाएगा।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली पुलिस की दिलजीत दोसांझ ने की जमकर तारीफ : कहा- ये रातें आपके बिना संभव नहीं होतीं

दिल्ली : पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने दिल-लुमिनाती कॉन्सर्ट से दिल्लीवासियों के लिए पिछला हफ्ता अविस्मरणीय बना दिया। दिल्ली में लगातार दो दिनों तक दिलजीत के शानदार लाइव प्रदर्शन...
Translate »
error: Content is protected !!