तीर्थन घाटी के राजमिस्त्री रवि ने गायकी में रखा कदम, यूट्यूब पर रिलीज हुआ पहला हिन्दी गीत ‘वो शाम’।

by

तीर्थन घाटी के राजमिस्त्री रवि ने गायकी में रखा कदम, यूट्यूब पर रिलीज हुआ पहला हिन्दी गीत ‘वो शाम’

निर्माण कार्य के साथ वर्षों से संजोया था गायकी का सपना, अब यूट्यूब पर हुआ साकार।

बिहार से रोजगार की तलाश में कुल्लू आए योगेन्द्र कुमार उर्फ रवि ने शेर सिंह कौशल के संगीत निर्देशन में शुरू किया नया सफर।

तीर्थन घाटी/बंजार (परस राम भारती):-
जिला कुल्लू की तीर्थन घाटी में पिछले करीब 30 वर्षों से सीमेंट मिस्त्री और भवन निर्माण के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके योगेन्द्र कुमार उर्फ रवि ने अब संगीत की दुनिया में भी कदम रख दिया है। उनका पहला हिन्दी रोमांटिक गीत “वो शाम” 26 जुलाई 2026 को संगीतकार शेर सिंह कौशल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गीत को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और अब तक इसे 1,250 से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 113 से अधिक लोगों ने इसे पसंद भी किया है।

मूल रूप से बिहार के रहने वाले योगेन्द्र कुमार उर्फ रवि करीब तीन दशक पहले रोजगार की तलाश में कुल्लू की तीर्थन घाटी आए थे। यहां उन्होंने सीमेंट मिस्त्री के रूप में काम शुरू किया। बाद में उन्होंने और उनके भाई साजन यादव ने स्थानीय युवतियों से विवाह कर यहीं अपना स्थायी घर बसा लिया। दोनों भाइयों ने तीर्थन घाटी सहित पूरे बंजार क्षेत्र में अनेक मकानों और भवनों के निर्माण में अपने हुनर की छाप छोड़ी है। वर्तमान में दोनों भाई अपनी टीम के साथ निजी ठेकेदारी का कार्य कर रहे हैं।

योगेन्द्र कुमार ने बताया कि भवन निर्माण के काम के साथ-साथ उन्हें बचपन से ही गायन का शौक रहा है। लंबे समय से मन में एक गीत रिकॉर्ड कराने की इच्छा थी, जिसे अब पूरा करने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि यदि श्रोताओं का प्यार और सहयोग मिलता रहा तो भविष्य में भी वे अपने लिखे हुए नए हिन्दी गीत रिकॉर्ड कर लोगों के बीच लेकर आएंगे। रवि ने यह भी बताया कि उनकी बेटी का चयन वन विभाग में वन मित्र के रूप में हुआ है और वह वर्तमान में अपनी सरकारी सेवाएं दे रही है।

गीत “वो शाम” में योगेन्द्र कुमार (रवि) ने अपनी आवाज़ दी है। गीत का संगीत एवं कंपोजिशन शेर सिंह कौशल ने तैयार किया है, जबकि गीत के बोल भी रवि ने स्वयं लिखे हैं। वीडियो में हंस राज ने पुरुष मॉडल तथा पलवी ने महिला मॉडल की भूमिका निभाई है। वीडियो का निर्माण एस. पी. सिंह (ग्रीन हिल स्टूडियो) द्वारा किया गया है।

मधुर संगीत और भावपूर्ण बोलों से सजा यह रोमांटिक गीत संगीत प्रेमियों को पसंद आ रहा है। गीत की पूरी टीम ने सभी दर्शकों से इसे देखने, पसंद करने, साझा करने और अपने सुझाव देने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों-बागवानों को कृषि की आधुनिक तकनीक अपनाने, नकदी फसलें उगाने तथा प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने के किए जा रहे प्रयास – विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण मंत्री ने ग्राम पंचायत चनावग के हशकरधार में खंड स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में दी अपनी उपस्थिति एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा पर वीडियो बनाकर जीत सकते हैं 25 हजार रुपये ईनाम : सड़क सुरक्षा-फिल्म महोत्सव के लिए 15 फरवरी तक दे सकते हैं वीडियो

एएम नाथ। हमीरपुर 15 जनवरी। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों को जागरुक करने के लिए जनवरी महीने को सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कटारूचक्क के विवादित वीडियो में दिखने वाला पीड़ित अब कैमरे के सामने : उम्मीद कर रहा हूं केजरीवाल जी और मान साहब इस “बदलाव” के लिए लाल चंद कटारूचक को भारत रत्न देने की मांग नहीं करेंगे ट्वीट कर कहा सिरसा ने

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के विवादित वीडियो में दिखने वाला पीड़ित अब कैमरे के सामने आ गया है। अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया और भाजपा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी अफसर के पास दो गनर, ड्राइवर और लालबत्ती की थी कार – नोएडा पुलिस ने इस फर्जी IAS अफसर को कियागिरफ्तार

नोएडा : नोएडा सेक्टर 63 थाने की पुलिस ने फर्जी एसपी और जिला कलेक्टर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। ये फर्जी अफसर दो गनर लेकर चलता था। खुद को गृह मंत्रालय का...
Translate »
error: Content is protected !!