हणोगी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया मलबा

by
एएम नाथ। मंडी, 09 अगस्त।   उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन से बंद मंडी से कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग को आज हणोगी से आगे कुल्लू की ओर खोल दिया गया है। इसके अलावा औट-बालीचौकी-बंजार सड़क से भी मलबा इत्यादि हटा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि गत रात से ही इस मार्ग को खोलने के लिए पर्याप्त संख्या में मशीनरी एवं मानव संसाधन तैनात किया गया। वहां फंसे वाहनों के यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें लगातार मौके पर तैनात रहीं। उन्होंने वाहन चालकों एवं आम लोगों से आग्रह किया है कि वह सड़क की स्थिति एवं मौसम की जानकारी प्राप्त करने के उपरांत ही यात्रा करें और स्थानीय प्रशासन की सलाह एवं दिशा निर्देशों का अनुपालन करें। उन्होंने भारी बरसात के दृष्टिगत सभी लोगों से नदी नालों के समीप न जाने की भी अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं इस्तीफा नहीं दूंगी’, बंगाल में शुरू हो गया ‘दीदी’ का खेला

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनसनीखेज एलान करते हुए कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगी. बीजेपी की 206 सीटों की भारी...
article-image
पंजाब

15 इंजेक्शन व 500 नशीली गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

गढ़शंकर, 1 फरवरी  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 15 नशे के इंजेक्शन व 5 सौ नशे की गोलियां बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी...
article-image
पंजाब

जल संरक्षण समय की मांग, हम सबको करना होगा जल संरक्षित : खन्ना

जिला रेडक्रॉस संस्थान में खन्ना ने तकनीकी शिक्षा ले रहे छात्रों को किया जागरूक होशियारपुर 10 अक्टूबर :  पूर्व सांसद एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के पूर्व वाईस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने जिला रेडक्रॉस...
Translate »
error: Content is protected !!