हणोगी में फोरलेन टनलों से यातायात शुरू होना क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : जयराम ठाकुर

by

पंडोह में एनएचआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर लिया फीडबैक

कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सुगम हुआ सफर

एएम नाथ। मंडी :कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर डयोड–हणोगी तथा हणोगी से दवाड़ा तक वाहनों की आवाजाही नव निर्मित टनलों से शुरू होने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इन टनलों में यातायात शुरू होने से क्षेत्रवासियों के साथ-साथ मंडी और कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। इस मार्ग पर सफर पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक होगा तथा यात्रा के समय में भी कमी आएगी। अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरे से पूर्व ये यातायात इन अत्याधुनिक टनलों से बहाल पर्यटन कारोबार को और गति देगा। साथ ही घंटों जाम की समस्या से भी निजात मिल गई है।
उन्होंने कहा कि मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग हिमाचल प्रदेश के पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। टनलों के संचालन से लोगों को कठिन और जोखिमपूर्ण रास्तों से राहत मिलेगी, जबकि आवागमन अधिक सुचारु होगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले हिमाचल प्रदेश में ऐसी परियोजनाएं विकास की गति को तेज करने में सहायक हैं। बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय कारोबार को लाभ पहुंचेगा और लोगों की आवाजाही आसान होगी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन टनलों का संचालन क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे आने वाले समय में प्रदेश की आर्थिकी, पर्यटन और जनजीवन को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल में सड़क और सुरंगों का मजबूत नेटवर्क प्रदेश के विकास को नई गति दे रहा है। यह कनेक्टिविटी हिमाचल की आर्थिकी, पर्यटन और जनजीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि जल्द बरसात के कारण क्षतिग्रस्त अन्य स्थलों को भी ठीक किया जाएगा और बार बार यातायात बाधित होने की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी और कुल्लू में जहां भी राष्ट्रीय उच्च मार्गों में लोगों को दिक्कते आ रही हैं वहां स्थानीय विधायकों और अधिकारियों से राय लेकर काम करें। उन्होंने औट से बंजार होकर रामपुर जाने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग की जल्द से जल्द मुरम्मत करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर भी उपस्थित रहे। इसके बाद उन्होंने नगवाईं और झीडी में भी स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। जहां लोगों ने फोरलेन की समस्याओं को उठाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद चंबा के नवनिर्वाचित सदस्यों को 3 जून को दिलाई जाएगी शपथ : उपमंडल अधिकारी प्रियांशु खाती

एएम नाथ। चंबा :  उपमंडल अधिकारी (नागरिक) चंबा प्रियांशु खाती ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर परिषद निर्वाचन नियम, 2015 के नियम 88 के अंतर्गत नगर परिषद चंबा के नवनिर्वाचित सदस्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12,000 रिश्वत लेते जूनियर ड्राफ्ट्समैन रंगे हाथ गिरफ्तार

एएम नाथ। जवाली : फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आते उपमंडलीय भू-संरक्षण कार्यालय फतेहपुर में कार्यरत एक आउटसोर्स कर्मी को विजिलेंस की टीम ने 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जनजातीय क्षेत्र पांगी का चस्क भटोरी मतदान केंद्र

पंचायती राज चुनाव-2026 में 19 परिवारों के 98 मतदाता करेंगे मतदान एएम नाथ। चम्बा (पांगी) :जिला चंबा का जनजातीय क्षेत्र पांगी में पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत ग्राम पंचायत सेचू का वार्ड चस्क भटोरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बर्फबारी से निपटने के लिए बैठक आयोजित : शिमला शहर को पांच सेक्टरों में बांटा

शिमला, 08 दिसंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में सर्दी के मौसम में बर्फबारी से निपटने की तैयारियों के संदर्भ में बैठक ली। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!