हत्यारन बन गई पत्नी…..पैसों के लालच में! भाइयों के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

by

बठिंडा। गांव भागीवांदर में पत्नी ने पैसों के लालच में अपने भाइयों के साथ मिलकर अपने ही पति की धारदार हथियार से हत्या करवा दी। अपराधियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को नहर में फेंक दिया।

जानकारी के अनुसार, भागीवांदर गांव का युवक गुरसेवक सिंह छह दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। रविवार को उक्त युवक का शव गांव जस्सी पौ वाली की नहर से बरामद हुआ।

उधर, मृतक युवक के परिजनों ने तुरंत हत्या का संदेह जताया और पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की। तलवंडी साबो थाना प्रमुख यवविंदर सिंह ने उसी दिन मामले की जांच शुरू कर दी थी।

संदिग्ध परिस्थियों में गायब हो गया था गुरसेवक

थाना तलवंडी साबो पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता मेजर सिंह निवासी गांव भागीवंदर ने बताया कि उसका बेटा गुरसेवक सिंह 8 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था।

उन्होंने गुरसेवक सिंह की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जबकि 13 जून को उनके बेटे का शव बठिंडा जिले के जस्सी पौ वाली गांव में एक नहर से बरामद हुआ।

परिवार ने की थी विस्तृत जांच की मांग

परिवार ने आरोप लगाया था कि गुरसेवक सिंह की हत्या की गई है। परिवार ने मांग की थी कि मामला दर्ज किया जाए और विस्तृत जांच की जाए। तलवंडी पुलिस ने मृतक गुरसेवक सिंह के शव का सिविल अस्पताल बठिंडा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया ताकि वे उसका अंतिम संस्कार कर सकें।

हालांकि, परिवार ने मृतक गुरसेवक सिंह के शव को तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया और मांग की कि जब तक उनके बेटे की हत्या का मामला दर्ज नहीं हो जाता, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इस मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाल ही में हुआ था गुरसेवक का एक्सीडेंट

इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया कि मृतक गुरसेवक सिंह का हाल ही में एक्सीडेंट हुआ था, जिसके लिए परिवार ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर मदद की अपील की थी। परिवार ने मृतक गुरसेवक सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर का बैंक खाता मदद के लिए दिया था।

लोगों ने गुरसेवक सिंह की मदद के लिए लाखों रुपए भेजे, जो उनकी पत्नी के खाते में गए। मनप्रीत कौर यह पैसा अपने मायके वालों को दे रही थी, जिसका मृतक गुरसेवक सिंह विरोध कर रहा था।

उन्होंने बताया कि गुरसेवक सिंह 8 जुलाई को घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। दरअसल, उस दिन मृतक गुरसेवक सिंह की रिश्तेदार अमना, अमना का देवर सुखप्रीत सिंह और सुखप्रीत सिंह का दोस्त मन्नू सिंह, गुरसेवक सिंह को मोटरसाइकिल पर गांव कल्लों स्थित नहर पर ले गए, जहां उक्त व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से गुरसेवक सिंह की हत्या कर दी।

अपराधियों ने शव को नहर में फेंका

हत्या के सबूत मिटाने के लिए अपराधियों ने शव को नहर में फेंक दिया। इस पूरी घटना में मृतक गुरसेवक सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर भी शामिल थी। मृतक गुरसेवक सिंह के भाई तरसेम सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने गुरसेवक सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर, भाभी अमना निवासी कल्लो, सुखप्रीत सिंह और मन्नू सिंह निवासी जोधपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा गरीब दास जी और स्वामी गंगा नंद जी के वार्षिक अवतरण दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल हुए सांसद मनीष तिवारी

आपसी भाईचारे को कायम रखने और समाज की तरक्की के लिए मिलकर काम करने का दिया संदेश बलाचौर, 5 मई: श्री सतलोक धाम रत्तेवाल में गद्दी नशीन स्वामी कृष्ण नंद के नेतृत्व में भूरीवाले...
article-image
पंजाब

तीक्ष्ण सूद ने संस्था सवेरा की मांग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी नड्डा को होशियारपुर में डे केयर कैंसर सेंटर खोलने के लिए लिखा पत्र …कहा: दो-दो बार नींव पत्थर भी लगे परन्तु होशियारपुर में नहीं शुरू कैंसर अस्पताल :

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  समाज सेवी संस्था सवेरा के संजोयक डॉ. अजय बंगा द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद को पत्र देकर होशियारपुर में डे केयर कैंसर सेंटर खोलने की मांग की हैं। श्री सूद द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

द लाइफ एंड डेथ ऑफ ए लीजेंड : सिद्धू मूसेवाला’ के साथ संगीत के क्षेत्र में विस्तार से चर्चा

सोलन :  चित्रकूट स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स द्वारा आयोजित शूलिनी लिटरेचर फेस्टिवल का चौथा संस्करण बौद्धिक और सांस्कृतिक संवर्धन की छाप छोड़ते हुए शनिवार को शूलिनी विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ।  दास्तान ए दस्तरखान’ सत्र...
article-image
पंजाब , समाचार

डंकी रूट केस’ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: 13 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की नकदी-सोना-चांदी जब्त

जालंधर : ईडी  के जालंधर आंचलिक कार्यालय ने पीएमएलए, 2002 के तहत अवैध आप्रवासन से जुड़े ‘डंकी रूट केस’ में बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 और 19 दिसंबर 2025 को पंजाब, हरियाणा और नई...
Translate »
error: Content is protected !!