बाबा गरीब दास जी और स्वामी गंगा नंद जी के वार्षिक अवतरण दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल हुए सांसद मनीष तिवारी

by

आपसी भाईचारे को कायम रखने और समाज की तरक्की के लिए मिलकर काम करने का दिया संदेश
बलाचौर, 5 मई: श्री सतलोक धाम रत्तेवाल में गद्दी नशीन स्वामी कृष्ण नंद के नेतृत्व में भूरीवाले संत ब्रह्मलीन जगत गुरु बाबा गरीब दास जी और स्वामी गंगा नंद जी के वार्षिक अवतरण दिवस और बौद्ध पुर्णिमा पर आयोजित समारोह में श्री आनंदपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी शामिल हुए। जहां उन्होंने आरती में भाग लेने सहित अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और समाज के कल्याण के लिए अरदास की।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि भूरीवाले संत ब्रह्मलीन जगत गुरु बाबा गरीब दास जी और स्वामी गंगा नंद जी द्वारा जन कल्याण के उद्देश्य से शुरू की गई प्रथा आज भी कईयों का भला कर रही है। इस मौके पर शामिल होना उनके लिए बहुत बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे को कायम रखने और मिलकर समाज व देश की तरक्की के लिए काम करने की अपील की।
इस अवसर पर आयोजित मेडिकल कैंप में भी सांसद तिवारी ने शिरकत की। जहां अन्य के अलावा, पूर्व विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर, चरणजीत भाटिया, सरपंच वासुदेव, सुखदेव और मनोहर लाल भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मंडी में 61 किलो पोस्त जब्त : पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार

मंडी : प्रदेश में चल रहे एंटी-ड्रग अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है, मंडी जिला पुलिस ने आज मंडी जिले में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं और पंजाब के दो...
article-image
पंजाब

पंजाब में र्टॉप 3 में छाईं लड़कियां – रिजल्ट में बेटियों ने दिखाया दम : हरसिरत कौर को पहला स्थान….मिले 500/500 अंक

चंडीगढ़।  पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजों आधिकारिक लिंक Pseb.ac.in पर जारी कर दिए गए हैं। इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 2,65,388 छात्र शामिल हुए थे। इसमें से 2,41,506 छात्र उत्तीर्ण...
article-image
पंजाब , समाचार

राशन पहुंचेगा आपके घर : अफसर फोन क पूछेंगे जव आप घर होंगे उस समय घर आएगा राशन : मुख्यमंत्री भगवंत मान का एलान

चंडीगढ़ ।     पंजाब की आप सरकार ने एक और  बड़ा फैसला करते हुए एलान कर दिया कि राज्य में अब लोगों को राशन लेने के लिए डिपो जाने की जरुरत नहीं होगी,  पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!