हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई : 6 पिस्तौल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

by

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे तस्करों से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उनके कब्जे से दो ग्लॉक पिस्तौल, चार 30 बोर पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

इस अहम कार्रवाई की जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी हैंडलरों के सीधे संपर्क में थे और उनके निर्देशों पर राज्य में सक्रिय गैंगस्टरों तक अवैध हथियार पहुंचाने का काम कर रहे थे।

पाकिस्तान लिंक की जांच तेज

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क सीमा पार से हथियारों की सप्लाई करता था। पुलिस का मानना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से राज्य में आपराधिक गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा और कई संभावित वारदातों को रोका जा सका है।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस संबंध में अमृतसर के थाना इस्लामाबाद में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है।

संगठित अपराध के खिलाफ सख्त रुख

पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में सक्रिय अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पंजाब में शांति, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

150 नशीली गोलियों और 12 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 20 दिसंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 150 नशीली गोलियों और 12 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार कर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा और एसपी(आई) सर्ब्ज6 सिंह...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी के 3 पार्षदों के भाजपा में जाने की चर्चा

चंडीगढ़ :   चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर  19 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले आम आदमी पार्टी के 3 पार्षदों के भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर चल रही...
article-image
पंजाब

दिल्ली चुनाव से पहले सट्टा किंग ने बदली चाल : एग्जिट पोल से पहले जान लें किसकी बनेगी सरकार

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कल यानी 5 फरवरी को मतदान होना है। मतदान के बाद एग्जिट पोल सामने आएंगे, जिससे दिल्ली के असली राजा का पता लगाने में मदद मिलेगी। बहरहाल, सट्टा...
article-image
पंजाब

अमृतपाल के 9 साथियों के हथियारों के लाइसेंस रद्द : 20 मार्च के बाद और सख्ती संभव

अमृतसर :अजनाला थाने पर हमला करने वालों की अगुवाई कर रहे खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के जत्थेदार अमृतपाल के 9 साथियों के हथियारों के लाइसेंस पुलिस ने रद्द कर दिए हैं। पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!