हनीमून मनाने गया पंजाब का कपल दुबई में फंसा

by

चंडीगढ़ : खाड़ी में ईरान और इजरायल के बीच छिड़े भीषण सैन्य संघर्ष का असर अब आम लोगों के जीवन पर दिखने लगा है. पंजाब के सरदूलगढ़ से हनीमून मनाने दुबई गया एक नवविवाहित जोड़ा युद्ध के कारण पैदा हुए हालातों और उड़ानों के रद्द होने से वहीं फंस गया है। इस घटना से पंजाब में रह रहा उनका परिवार गहरी चिंता में है।

शादी की खुशियों के बीच युद्ध का साया : .सरदूलगढ़ के रहने वाले गुरप्रीत सिंह और रुपिंदर कौर की शादी बीते 22 फरवरी को हुई थी. नई जिंदगी की शुरुआत की खुशियां मनाने के लिए यह जोड़ा 27 फरवरी को दुबई के लिए रवाना हुआ था. उनकी वापसी 3 मार्च को निर्धारित थी. ईरान और इजरायल के बीच अचानक शुरू हुए मिसाइल हमलों और युद्ध जैसी स्थिति के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें (Flights) बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे वे वापस नहीं लौट पा रहे।

वीडियो कॉल पर हुई बात, सुरक्षित हैं दोनों

गुरप्रीत सिंह के पिता गुरजंत सिंह ने बताया कि उनकी अपने बेटे और बहू से वीडियो कॉल के जरिए बात हुई है. फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन विदेशी धरती पर युद्ध के बीच फंसे होने के कारण वे मानसिक तनाव में हैं. दुबई में उड़ानों के अनिश्चितकालीन निलंबन ने उनकी मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

भारत सरकार से मदद की अपील

युद्ध के कारण पश्चिम एशिया का हवाई क्षेत्र असुरक्षित हो गया है, जिससे कई देशों की एयरलाइंस ने अपनी सेवाएं रोक दी हैं. ऐसे में गुरजंत सिंह और उनके परिवार ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से भावुक अपील की है. उन्होंने मांग की है कि उनके बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं. दुबई में फंसे अन्य भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. गुरप्रीत के पिता गुरजंत सिंह ने कहा, “बेटे और बहू की सुरक्षा को लेकर हम बहुत चिंतित हैं. हम सरकार से विनती करते हैं कि उन्हें जल्द से जल्द घर वापस लाया जाए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बच्चे को प्रिंसिपल ने थप्पड़ मारे बाल खींचे : शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मामले का लिया संज्ञान

होशियारपुर:  गांव बड्डो में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा एक छात्र के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...
article-image
पंजाब

दो नशा तस्कर काबू : 390 ग्राम हेरोइन और 2 लाख 61 हजार 400 रुपये ड्रग मनी बरामद

गुरदासपुर : जिला पुलिस गुरदासपुर पुलिस ने एक बस में सवार दो नशा तस्करों को काबू कर उनसे 390 ग्राम हेरोइन और 2 लाख 61 हजार 400 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। जबकि...
article-image
पंजाब

6 करोड़ 29 लाख 34 हजार की राशी आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत जिले में कुल 1234 लाभार्थियों के बैंक खातों में डाली गई : ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 29 अगस्त: पंजाब सरकार की ओर से जरुरतमंद लड़कियों को शादी के मौके पर आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत दी जाती 51 हजार रुपए की वित्तिय सहायता जिले में कुल 1234 लाभार्थियों के बैंक...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरमंदिर साहिब परिसर में शराब पीकर पहुंचा व्यक्ति : सेवादारों ने पकड़ा, वीडियो वायरल

अमृतसर। श्री हरमंदिर साहिब परिसर में बुधवार देर शाम एक व्यक्ति नशे की हालत में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि युवक ने शराब पी रखी थी और कृपाण भी धारण की हुई...
Translate »
error: Content is protected !!