हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ मंगलवार 16 जून को लगेगा भंडारा: ब्रह्मचारी श्रावण स्वरूप स्वामी

by

पट्टा मेहलोग, 15 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की कृष्णगढ़ पंचायत के चीडू का पानी में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर व ठाकुरद्वारा में 16 जून ज्येष्ठ मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।मंदिर के पुजारी ब्रह्मचारी श्रवण स्वरूप स्वामी ने बताया कि इस दिन सुबह हनुमान जी की प्रतिमा को स्नानादि करवा कर प्रतिमा को नया चोला पहनाया जाएगा।
मंदिर में सामूहिक रूप से पूजा अर्चना के बाद सुंदरकांड का पाठ व हवन यज्ञ किया जाएगा। दोपहर बाद मंदिर की ओर से आम जनता के लिए भंडारा लगाया जाएगा। स्वामी ने क्षेत्र के सभी प्रभु प्रेमियों से भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने जखेड़ा में 35 लाख रुपए की पेयजल योजना का किया भूमि भूजन

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम पंचायत जखेड़ा में 35 लाख रूपये की लागत से बनने वाली पेयजल योजना का भूमि भूजन किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भलेई में कॉलेज बंद करने के विरोध में चक्का जाम, जनता परेशान :::: विद्यार्थियों की संख्या कम होने का हवाला देकर सरकार ने बंद किया कॉलेज : रंजीत ठाकुर

लचोड़ी।  राजकीय महाविद्यालय भलेई को बंद करने के विरोध में संबधित पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने आज शुक्रवार को भलेई नाला में चक्का जाम किया तथा सरकार के विरूद्ध जाम नारेबाजी की। जानकारी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों के मुद्दों का समाधान चर्चा एवं संवाद के माध्यम से संभव : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान

राजपुरा । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटियाला में किसानों के एक समूह से बृहस्पतिवार को बातचीत की और उन्हें अलग- अलग प्रकार की फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रचार-सामग्री के मुद्रण के तीन दिनों  के भीतर  ज़िला दंडाधिकारी को देनी होगी सूचना : लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं प्रिंटर्स : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा , 21 मार्च : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा  कि लोकसभा निर्वाचन-2024  के तहत राजनीतिक प्रचार-प्रसार के लिए  प्रकाशित किए जाने वाले सभी पंपलेट, हैंड बिल,  पोस्टर...
Translate »
error: Content is protected !!