हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो… शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था: बिहार में करारी हार के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन

by

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए से करारी हार मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली प्रतिक्रिया दी है । राहुल गांधी ने कहा कि मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया।

उन्होंने कहा कि बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।

बिहार चुनाव के नतीजों पर राहुल गांधी ने जताई हैरानी

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने और एनडीए के प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हैरानी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और राजद समेत महागठबंधन के समर्थन करने वाले लोगों के प्रति आभार भी जताया है।

उन्होंने शुक्रवार (14 नवंबर, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है. हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था. उन्होंने कहा, ‘यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है. कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे.’

61 में से मात्र 6 सीटों पर जीती कांग्रेस

विपक्षी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी ने बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से 61 पर अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था. हालांकि, भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने शुक्रवार (14 नवंबर, 2025) को जब मतगणना के बाद चुनावी नतीजों की घोषणा की, तब 61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस पार्टी मात्र 6 सीटों पर ही सिमट गई।

कांग्रेस पार्टी ने बिहार में वाल्मिकीनगर, चनपटिया, फोर्ब्सगंज, अररिया, किशनगंज और मनिहारी विधानसभा मिलाकर कुल 6 सीटों पर ही अपनी जीत दर्ज की. वहीं, फोर्ब्सगंज में कांग्रेस के जीत का मार्जिन मात्र 221 वोट रहा, जबकि चनपटिया में यह अंतर मात्र 602 वोटों का रहा. ऐसे में इन दो सीटों पर कांग्रेस की जीत और हार के बीच का फासला बेहद कम था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों के लिए मतदान प्रक्रिया संबंधी कार्यशाला आयोजित

एएम नाथ। चंबा :  आगामी लोकसभा निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत आज कॉन्फ्रेंस हॉल  में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा,की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों  के लिए निर्वाचन संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।...
article-image
पंजाब

मीनार-ए-बेगमपुरा व श्री गुरु रविदास मेमोरियल के अधूरे कार्य जल्द होंगे पूरे : जसवीर सिंह गढ़ी

पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने मीनार-ए-बेगमपुरा का किया दौरा गढ़शंकर/होशियारपुर, 13 फरवरी : पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने आज संत समाज के साथ मीनार-ए-बेगमपुरा, श्री खुरालगढ़ साहिब...
article-image
पंजाब

1 अक्टूबर से जिले में शुरु होगी धान की खरीद : जिले में धान की खरीद, आवश्यक प्रबंध पूरे: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 30 सितंबर :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओऱ से 1 अक्टूबर से शुरू की जा रही धान की खरीद के मद्देनजर ज़िले की मंडियों में खरीद के सभी प्रबंध...
Translate »
error: Content is protected !!