”हम भाजपा वालों से बड़े हिंदू हैं, लेकिन उन्हें किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है : भाजपा का हिंदुत्व कार्ड हिमाचल प्रदेश में नहीं चलेगा लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह

by

शिमला :  लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है और हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करने के आरोप लगाए हैं । विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि तीन राज्यों में भले ही उन्हें शिकस्त मिली हो, लेकिन उनका वोट प्रतिशत नहीं घटा है । हालांकि उन्होंने हार स्वीकार की और कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता उनका दायित्व है।  आने वाले लोकसभा चुनाव में वह कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई और मजबूती के साथ करेंगे.। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व की राजनीति करती आई है, लेकिन भाजपा का हिंदुत्व कार्ड हिमाचल प्रदेश में कामयाब नहीं होगा।  उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म को राजनीति से जोड़कर आगे चलने का काम करती है, लेकिन हिमाचल में यह कामयाब नहीं होगा। विक्रमादित्य ने कहा कि वह भाजपा से बड़े हिंदू हैं, लेकिन उन्हें किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने स्तर पर हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन उन्हें कहना पड़ेगा कि केंद्र उनका सहयोग नहीं कर रहा है।  विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जो सहयोग केंद्र की ओर से मिलना चाहिए था, वह प्रदेश सरकार को नहीं मिला। यहां तक की जो प्रदेश सरकार का अधिकार था, उसे देने में भी केंद्र अड़चनें लग रहा है. आपदा के ब।वजूद प्रदेश सरकार को कोई बड़ी राहत नहीं मिली ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं उपमंडल में बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क, सरकार को भेजा गया है प्रस्ताव धर्माणी : प्रदेश सरकार सोलर पावर प्लांट योजना के माध्यम से युवाओं को घर पर देगी रोजगार

बिलासपुर 10 जनवरी :  जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के तहत फोरलेन के साथ लगती पंचायत पनोह फेटीधार क्षेत्र में बायोडायवर्सिटी पार्क स्थापित किया जाएगा इसके लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कोरोना से निपटने के लिए आवश्यक कार्यबल और मशीनरी को तैयार रखने के दिए निर्देश

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को राज्य में कोरोना के मामलों पर कड़ी निगरानी रखने और इनमंे किसी भी तरह की संभावित वृद्धि की स्थिति से निपटने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘अपना विद्यालय-दि हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम” के अन्तर्गत जिला कल्याण अधिकारी ने किया टूटीकंडी स्कूल का निरीक्षण

रोहित भदसाली।  शिमला, 25 सितम्बर – ”अपना विद्यालय-दि हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम” के अन्तर्गत उपायुक्त शिमला द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में आज जिला कल्याण अधिकारी केवल राम चौहान द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रूसी तेल जे रहा रहे 7 जहाजों ने मारा यू-टर्न : चीन छोड़ भारत की ओर बढ़े

वैश्विक ऊर्जा बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच एक दिलचस्प घटनाक्रम सामने आया है, जहां चीन के लिए रवाना रूसी कच्चे तेल से भरे टैंकर ने अपना मार्ग बदलकर भारत की ओर बढ़ गया...
Translate »
error: Content is protected !!