हमने बमों की आवाजें सुनी हैं – सीएम मान ने कभी गोली की आवाज नहीं सुनी : बाजवा ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि अगर जिंदा रहे तो वह अपनी तैयारी कर लें…

by
चंडीगढ़ : नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती दी हैं कि जिंदा रहा तो तैयारी पक्की। यानी कांग्रेस की सरकार आने पर मान अपनी तैयारी कर लें। पंजाब सरकार की ओर से ’32 बमों’ को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद बाजवा मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे।
प्रताप बाजवा ने कहा सीएम मान ने कभी गोली की आवाज नहीं सुनी
‘मुख्यमंत्री मान ने कभी गोली की आवाज नहीं सुनी होगी, हमने तो बमों की आवाजें सुनी हुई है।’ उन्होंने कहा, मैं संवैधानिक पद पर आसीन हूं। रविवार को मेरे खिलाफ पर्चा दर्ज किया जाता है और देर शाम को समन की कॉपी मेरे घर पर चस्पा कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि क्या ड्रग्स मामले में बर्खास्त एआईजी राजजीत के घर पर भी पुलिस ने समन चस्पा किया या लॉरेंस विश्नोई के साक्षात्कार मामले में बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह संधू के यहां पर ऐसा किया। वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान के वकील ढूंढने वाले बयान पर बाजवा ने कहा कि क्या केजरीवाल और मनीश सिसोदिया बगैर वकील के जेल से बेल पर छूट कर वापस आए। बाजवा ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि अगर जिंदा रहे तो वह अपनी तैयारी कर लें।
 पंजाब में जंगलराज 
 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक फुल हाउस बैठक हुई। जिसमें तय हुआ कि पूरी पार्टी बाजवा के साथ खड़ी है। वड़िंग ने कहा ‘पंजाब में जंगल राज है।’ वड़िंग ने कहा कि बाजवा पर इसलिए पर्चा दर्ज किया गया क्योंकि उन्होंने सरकार को जगाने की कोशिश की।
उन्होंने कहा इस लिहाज से तो मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और डीजीपी पर भी पर्चा दर्ज होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोल्डी बराड़ को पकड़ लिया गया और लॉरेंस विश्नोई का साक्षात्कार पंजाब में नहीं हुआ, यह डीजीपी ने भी कही थी। राजा वड़िंग ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को भी बताना चाहिए कि ड्रोन के जरिए जो ड्रग्स आ रहा, उनका कौन सा सोर्स है। यही नहीं केजरीवाल ने तो यमुना में जहर मिलाने की भी बात कही थी।
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग  ने यह भी खुलासा किया कि बाजवा पर पर्चा दर्ज होने के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उनसे फोन पर बात की थी और भरोसा दिलवाया की कांग्रेस पार्टी बाजवा के साथ है। बता दें कि बाजवा ने एक साक्षात्कार में कहा था कि पंजाब में 50 बम आए। इसमें से 18 चल गए और 32 चलने बाकी है। जिस पर मुख्यमंत्री भगवं मान ने बाजवा से उनकी जानकारी का स्रोत बताने के लिए कहा था। हालांकि बाद में उन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई।
बाजवा ने जो कहा  वह पूरे कांग्रेस का बयान
गुरदासपुर के सांसद व पूर्व डिप्टी उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि बाजवा ने जो कहा है वह पूरे कांग्रेस का बयान है। अभी तक पंजाब में जो भी बम धमाके हुए वह सभी विदेशी ग्रेनेड थे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो कांग्रेस जेल भी भरेगी और आम आदमी पार्टी को पंजाब से बाहर निकालेगी भी।
चन्नी ने कहा पंजाब पर काले बादल मंडरा रहे
पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एक संवैधानिक ओहदा होता है। मुख्यमंत्री को समझना चाहिए कि वह स्टेज नहीं स्टेट चला रहे है। पंजाब पर काले बादल मंडरा रहे है। होना तो यह चाहिए था कि मुख्यमंत्री को बाजवा के साथ बातचीत करनी चाहिए थी।
बाजवा पहुंचे साइबर सेल
नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस नेताओं के साथ मोहाली में साइबर सेल पहुंचे। पुलिस ने उन्हें 2 बजे पेश होने के लिए कहा था। प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत दो दर्जन से अधिक वरिष्ठ नेता बाजवा के साथ पहुंचे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Civil Surgeon Dr Mandeep Kamal

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/August 04 : To strengthen health services across government institutions in the district, Civil Surgeon Dr Mandeep Kamal on Tuesday handed over appointment letters to 17 newly recruited house surgeons. Of these,...
article-image
पंजाब

कांग्रेस पार्टी ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

लुधियाना, 28 सितंबर: शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की 118वीं जयंती के अवसर पर सराभा नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में, जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान के नेतृत्व में कांग्रेस...
article-image
पंजाब

श्री संकट मोचन हनुमान एवं श्री शनि देव मंदिर में शनि जन्मोत्सव और श्री हनुमान मंदिर स्थापना दिवस 27 मई को मनाया जाएगा : पंडित सुरेश शर्मा

होशियारपुर l दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के कस्बा माहिलपुर में श्री संकट मोचन हनुमान एवं श्री शनि देव मंदिर में श्री शनि देव जन्मोत्सव और श्री हनुमान मंदिर स्थापना दिवस मुख्य पुजारी पंडित...
Translate »
error: Content is protected !!