हमारा संकल्प विकसित भारत वैन द्वारा डघाम में लोगों को सुविधाओं की दी जानकारी 

by
गढ़शंकर, 30 दिसंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की गरंटी सुविधाओं की सौ फीसदी सीधी लोगों तक पहुंच तहत शुरू की हमारा संकल्प विकसित भारत मुहिम तहत आज वैन गढ़शंकर के गांव डघाम में पहुंची। ब्लॉक विकास पंचायत कार्यालय गढ़शंकर के नेतृत्व में इस मौके डाक विभाग, मनजीत गैस सर्विस तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की लोगों को जानकारी दी और मौके पर उनकी समस्याओं का समाधान किया तथा लाभपात्रियों को रजिस्टर किया। डाक विभाग के कर्मचारियों द्वारा आधार कार्ड की अपडेशन की गई,  मनजीत गैस सर्विस गढ़शंकर के कर्मचारियों द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तहत लाभपात्रियों  को रजिस्टर किया गया और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा जहां आयुष्मान कार्ड के लिए रजिस्टर किया वहीं अन्य सुविधाओं के बारे में पंजीकरण भी किया गया तथा लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। यह वैन आज गढ़शंकर के गांव चौहड़ा, बगवाईं तथा इब्राहिमपुर में भी गई। डघाम में सरपंच रंजीत बंगा के अलावा परमजीत पंच, फौजी बलबीर सिंह, मनजीत सिंह, मेहट देस राज, जसबीर कौर, स्कूल स्टाफ से हरदीप कुमार, ज्योतिका लद्धड़, अंशु राणा, जितेंद्र कुमार, मैडम रीना तथा बड़ी संख्या में गांववासी हाजिर थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ : अनिल विज समेत मंत्रियों की पूरी लिस्ट…. देखिए

हरियाणा में नई सरकार का गठन हो गया है. नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. उनके साथ 13 मंत्रियों को भी शपथ दिलाया...
article-image
पंजाब

225 नशे की गोलियों के साथ एक गिरफ्तार : एसआई रमनदीप कौर अगुआई में पुलिस पार्टी ने की बड़ी कार्रवाई

गढ़शंकर, 22 दिसंबर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने बाइक सवार से 225 नशे की गोलियां बरामद कर उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। एसएचओ गढ़शंकर जैपाल ने प्रेसनोट जारी कर बताया गया की...
article-image
पंजाब

गांव अजनोहा स्थित गुरुद्वारा साहिब अकाली बाबा फूला सिंह जी से मरीजों को सर्जरी के लिए आदमपुर ले जाया गया : हरविंदर सिंह खालसा अजनोहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जत्थेदार अकाली बाबा फूला सिंह जी व सिंह साहिब ज्ञानी गुरदयाल सिंह जी के पैतृक गांव अजनोहा स्वर्गीय माता अवतार कौर की याद में गांव अजनोहा में रहने वाले पूरे कैनेडियन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

4 की मौत : कार-कैंटर दुर्घटना में चार वर्षीय बच्ची व दो महिलाओं सहित चार की मौत।

सैला खुर्द – होशियारपुर-गढ़शंकर सड़क पर सैला खुर्द के पास कार व कैंटर के दरम्यान हुई भीषण दुर्घटना में दो महिलाओं व एक पुरुष की मौत हो गई जबकि चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप...
Translate »
error: Content is protected !!