हमारी सनातन परंपरा और सभ्यता का अभिन्न अंग है दशहरा : कुलदीप पठानिया

by
विधानसभा अध्यक्ष ने शाहपुर दशहरा उत्सव के लिए दिए एक लाख रुपये
एएम नाथ। धर्मशाला, 13 अक्तूबर। दशहरा हमारी सनातन संस्कृति, धर्म एवं सभ्यता से जुड़ा उत्सव है और बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। यह उदगार विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने आज शाहपुर के जिला स्तरीय दशहरा उत्सव के समापन अवसर पर व्यक्त किये।
May be an image of 8 people, helicopter and crowdउन्होंने कहा कि हमारा लोकतंत्र तभी सशक्त होगा जब चुने हुए प्रतिनिधियों का आचरण अच्छा हो। उन्होंने जिला स्तरीय दशहरा उत्सव के सफल आयोजन के लिए दशहरा कमेटी को बधाई दी।
May be an image of 13 people, dais and textउन्होंने शाहपुर दशहरा कमेटी को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने दशहरा के अंतर्गत करवाई गई कबड्डी तथ बॉलीवाल के विजेताओं तथा उपविजेताओं को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।
May be an image of 7 people and temple इस अवसर पर उन्होंने दशहरा में सहयोग एवं अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों तथा अन्य लोगों को भी सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने विधिवत पूजा – अर्चना कर रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाथ के पुतलों को अग्नि दी।
May be an image of 12 people, beard, people smiling and text
उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया व आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा विधानसभा अध्यक्ष के आशीर्वाद व मार्गदर्शन में शाहपुर का यह जिला स्तरीय उत्सव आगे की ओर बढ़ रहा है इसके लिए वे सदा इनके आभारी रहेंगें। शाहपुर पहुँचने पर विधानसभा अध्यक्ष का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। केवल पठानिया ने मुख्यातिथि को शाल-टोपी तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
May be an image of 11 people, people smiling and text
इस अवसर पर दशहरा उत्सव कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम शाहपुर करतार चन्द, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलौरिया, वैज्ञानिक अधिकारी सुनन्दा पठानिया, ओएसडी आयुष डॉ सुनीत पठानिया, डीडी शर्मा, अजित महाजन, साहित्यकार डॉ गौतम व्यथित, सेवा निवृत्त सचिव विस् गोवर्धन सिंह, जिप सदस्य रितिका शर्मा, नीना ठाकुर, अनिल जरयाल, बरयाम सिंह, नप शाहपुर की अध्यक्ष उषा शर्मा, उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया, पार्षद निशा शर्मा, किरण, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर, नायब तहसीलदार राजिंदर पठानिया, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहतांग की ओर वाहनों की आवाजाही 2 जनवरी तक

एएम नाथ। कुल्लू :  जिलाधीश एवं जिला दंडाधिकारी कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने आदेश जारी करते हुए पलचान से रोहतांग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को 2 जनवरी 2026 तक बढ़ाने की अनुमति प्रदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनगणना-2027 में पहली बार स्व-गणना सुविधा, नागरिक स्वयं भर सकेंगे जानकारी : दीपशिखा शर्मा

जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू एएम नाथ ।  मंडी, 9 मार्च।   जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी नेता के घर पर ED की रेड : 2 करोड़ कैश, 6 किलो सोना, 300 किलो चांदी बरामद

चंडीगढ़ : हरियाणा और पंजाब में ‘ डंकी रूट ‘ के माध्यम से विदेश भेजने वाले सिंडिकेट पर प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जालंधर जोनल ऑफिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नादौन में एसडीपीओ कार्यालय का लोकार्पण किया : नादौन में खेल परिसर को वर्ष के अंत तक पूरा करने के निर्देश

एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नादौन में कानून-व्यवस्था के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के नव स्थापित कार्यालय का लोकार्पण किया। एसडीपीओ...
Translate »
error: Content is protected !!