हमारे कार्यकाल में दो साल कोरोना भी रहा, लेकिन एक भी दिन के लिए वेतन नहीं रुका : जयराम ठाकुर

by

दो साल से सुक्खू सत्ता में हैं, वर्तमान हालात के ज़िम्मेदार वही हैं : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस लगभग दो साल से सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार चला रही है। लेकिन अपनी हर नाकामी का ठीकरा केंद्र सरकार और पूर्व की भाजपा की सरकार पर फोड़ते हैं। आज की वर्तमान स्थिति की जिम्मेदार सुखविंदर सिंह सुक्खू की वित्तीय नीतियां हैं जो प्रदेश के विकास और जनहितोन्मुखी न होकर मित्र हितोन्मुखी है। भाजपा ने भी पाँच साल सरकार चलाई। उस दौरान कोरोना जैसी महामारी को पूरी दुनिया ने झेला। सारी आर्थिक गतिविधियां बंद रही। लगभग दो साल चले इस दौर में भी एक भी कर्मचारी का एक बार भी वेतन देने में देरी नहीं हुई। आउट्स सोर्स से लेकर, पैरा वर्कर, रेग्युलर और कंट्रैक्चुअल कर्मचारी हो या कोई और किसी के वेतन से एक पैसे की कटौती भी नहीं की गई।
विपरीत आर्थिक हालत के बाद भी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मज़बूत किया गया। यह सब इसलिए हुआ कि हमारी पूर्व की सरकार न जनहित के मुद्दों को प्रमुखता दी। इस दौरान लोगों के इलाज के लिए हिमकेयर जैसी योजनाएं प्रदेश के लोगों को समर्पित हुई। लेकिन सुक्खू सरकार ने सभी योजनाओं को बंद करना शुरू कर दिया। आज हिम केयर योजना का क्या हाल है? सहारा योजना का क्या हाल है? सामाजिक सुरक्षा पेंशन का क्या हाल है। शगुन, स्वावलंबन जैसी योजनाओं का क्या हाल है? पूर्व की भाजपा सरकार एक कल्याणकारी राज्य की तरह जनसेवा कर रही थी। वर्तमान सरकार के क्रिया कलाप किसी भी हाल में कल्याणकारी राज्य के कार्य नहीं कहते हैं। सरकार सिर्फ़ टैक्सेस बढ़ाने, सुविधाएं छीनने के काम में लगी है। वर्तमान वित्तीय हालत की ज़िम्मेदारी सुक्खू सरकार का वित्तीय कुप्रबंधन है, जिसका ख़ामियाज़ा प्रदेश के लोग उठा रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि सदन के अंदर कंगना पर की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण हैं। एक महिला सांसद के ऊपर औचित्यहीन टिप्पणी करना समझ के परे हैं। जो व्यक्ति अपना पक्ष रखने के लिए सदन में उपस्थित नहीं है। उसके बारे में ऐसी टिप्पणी करना सदन की मर्यादा के आचरण के विपरीत हैं। इस टिप्पणी के लिए उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

करंगड़ नाग की महिमा” भजन का हुआ विमोचन हुआ : मास्टर सुरेश के भजन का पूर्व विधायक पवन नैय्यर ने किया विमोचन

एएम नाथ। चम्बा :   चम्बा जिला की साल घाटी से सबंध रखने वाले पल्हुंई पंचायत के निवासी मास्टर सुरेश के भजन “करंगड़ नाग की महिमा” का विमोचन आज यूट्यूब पर किया गया। यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भनौता में राक्षसी ताड़का ने ऋषियों के यज्ञ को किया तहस-नहश मचाया तांडव : भगवान राम चंद्र ने किया ताड़का का वध

एएम नाथ। चम्बा :  राम लीला क्लब भनौता में नवरात्रे की तीसरी संध्या में कलाकारों ने अपनी कला से दर्शकों को मोहित किया। आज के कार्यक्रम में कलाकार धीरू ने ताड़का का मुख्य किरदार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले की हर पंचायत में बनेगी नशा निवारण समिति : डीसी जतिन लाल

ऊना, 18 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जिले की सभी 245 पंचायतों में नशा निवारण समितियों का गठन किया जाएगा। इस संदर्भ में विभिन्न विभागों को निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

29 नवंबर को दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का पुलिस ग्राउंड में होगा आयोजन : रुपेश कुमार

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी दिसंबर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लेंगे भाग चम्बा, 25 नवंबर : जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चम्बा रुपेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!