हमारे जीवन की रीड़ हैं वन, इनको बचाना खुद को बचाने जैसा: कमलेश ठाकुर

by
देहरा में आंवला का पौधा रोपित कर की वन महोत्सव की शुरूआत
राकेश शर्मा  : देहरा/तलवाड़ा :  वन और प्रकृति हमारे प्रदेश की आर्थिकी, पर्यटन और जीवन की रीड़ हैं। हमारे प्रदेश में वनों का संरक्षण वास्तव में अपनी पहचान और अस्तित्व का ही संरक्षण है। इसलिए वनों को बचाने और बढ़ाने की जिम्मेदारी समाज के प्रत्येक वर्ग की है। देहरा विधानसभा क्षेत्र में 75वें परिक्षेत्र स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ करते हुए स्थानीय विधायक कमलेश ठाकुर ने यह बात कही। कमलेश ठाकुर ने वन महोत्सव की शुरुआत ग्राम पंचायत कल्लर से आंवला किस्म का पौधा रोपित कर की। इस दौरान विधायक ज्वालामुखी संजय रतन भी उपस्थित रहे।
वन महोत्सव की अध्यक्षता करते हुए कमलेश ठाकुर ने कहा कि वनों के संरक्षण और विकास के लिए सरकार के साथ-साथ समाज को भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। वनों को लगाना, बढ़ाना और बचाने का कार्य किसी एक विभाग या वर्ग का न होकर सामुहिक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हम सब लोग स्वच्छ हवा में सांस ले रहे हैं, स्वच्छ वातावरण में रह रहे हैं, इसका श्रेय हमसे पहले की पीढ़ियों को जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे आने वाली पीढ़ियां भी इसी प्रकार स्वच्छ हवा में सांस लें यह जिम्मेदारी हमारी है। इसके लिए हमें वनों को बचाना और बढ़ाना होगा। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम पांच पौधे लगाने और उनके संरक्षण की प्रतिज्ञा लेने को कहा।
रोपे जाएंगे ढाई लाख पौधे
बकौल कमलेश ठाकुर, देहरा वन मंडल के अंतर्गत इस सीजन में 2 लाख 50 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुल 300 हेक्टेयर के क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे इस दौरान रोपित किए जाएंगे। उन्होंने वन विभाग को देहरा में हरित क्षेत्र को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा आम जनमानस को इस अभियान में सम्मिलित करने की बात कही।
परिजन की तरह करें पालन, उपहार में दें पौधे
कमलेश ने कहा कि वन महोत्सव पर पौधरोपण को केवल औपचारिकता न समझें तथा इन रोपित किए गए पौधों का एक परिजन की तरह पालन पोषण भी करें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे जन्मोत्सव तथा अन्य समारोह में उपहार के रूप में पौधे भेंट करें। इससे न केवल पर्यावरण का संरक्षण होगा बल्कि हरित क्षेत्र भी बढ़ेगा।
विलेज फॉरेस्ट डेवलेपमेंट सोसाइटी को बांटे चेक
विधायक देहरा ने बताया कि देहरा में जाईका और के.डब्ल्यू.एफ के सहयोग से वन विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन और प्रकृति संरक्षण का कार्य बिना समाज की सहभागिता के संभव नहीं है। इन कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों को भागीदार बनाकर पौधारोपण, भू-संरक्षण, जल संरक्षण, लेंटन को हटाने सरीखे अनेक कार्यों को किया जा रहा है। उन्होंने जाइका प्रोजेक्ट के अन्तर्गत इनकम जेनरेशन एक्टिविटी के तहत सिलाई मशीन व देहरा विधानसभा की चार विलेज फॉरेस्ट डेवलपमेंट सोसाइटी को चार लाख रूपये के चेक भी वितरित किए।
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी: संजय रतन
इस दौरान विधायक ज्वालामुखी संजय रतन ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण में पौधरोपण का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरित वन क्षेत्र को बढ़ाने की दिशा में वर्तमान प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में कईं पहल कर रही है। इसके लिए खाली पड़े सूखे पहाड़ों पर एक समग्र अभियान के तहत पौधरोपण किया जा रहा है।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र मनकोटिया, अरण्यपाल वन वृत हमीरपुर निशांत मंढोतरा, डीएफओ सन्नी वर्मा, डीएफओ वाइल्डलाइफ रॉयस्टन,समाज सेवक नरिंदर पप्पु ठाकुर,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर, इंद्रजीत शर्मा, पवन चौधरी, प्रधान बनखंडी विजय चौधरी, पंकज मेहरा, सुनील कश्यप, रूमा कौंडल सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC हेमराज बैरवा ने भवारना में किया प्लास्टिक कचरा प्रवंधन इकाई का शुभारंभ

भवारना, 15 दिसंबर:- उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने सोमवार को प्लास्टिक कचरा प्रवंधन इकाई भवारना का विधिवत शुभारंभ किया गया।  शुभारंभ अवसर पर एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती और सहायक आयुक्त एवं विकास खंड अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला के सफल आयोजन को लेकर उप समितियों की बैठक आयोजित : कानून-व्यवस्था के लिए उपयुक्त संख्या में पुलिस बल की होगी तैनाती

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता , मिंजर मेला- 2023 का क्लीन चंबा- ग्रीन चंबा रहेगा थीम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक पदार्थों की बिक्री पर होगी कार्रवाई चंबा, 30 जून उपायुक्त अपूर्व देवगन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में तैयार होगा मछलियों का पौष्टिक आहार सिफाब्रूड

आईसीएआर-सीआईएफए भुवनेश्वर ने महत्वपूर्ण समझौते में मत्स्य पालन विभाग को प्रदान किया सिफाब्रूड फीड का फॉर्मूला रोहित भदसाली। ऊना, 23 अक्तूबर. हिमाचल प्रदेश में मछलियों के पोषण और सही डाइट को सुनिश्चित करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनआरएसटी सेंटर घालूवाल में DC ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश बच्चों संग किया आत्मीय संवाद

रोहित जसवाल।  ऊना, 15 जुलाई. गैर-आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र (एनआरएसटीसी) घालूवाल में मंगलवार को एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षा सुधार समिति ईसपुर के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!