हमीरपुर के 1,10,309 बच्चों एवं नवयुवाओं को दी जाएगी कृमिनाशक दवा : DC गंधर्वा राठौड़

by
इसी माह के आखिरी सप्ताह में सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों को किया जाएगा कवर
एएम नाथ। हमीरपुर 09 फरवरी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत इस माह के आखिरी हफ्ते में जिला हमीरपुर के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और शिक्षण संस्थानों में एक से 19 साल तक के सभी बच्चों, किशोरों और नवयुवाओं को कृमि नाशक दवाई एल्बेंडाजोल दी जाएगी। इसके साथ ही एक से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी दी जाएगी। इस विशेष अभियान की तैयारियों और स्वास्थ्य विभाग के अन्य टीकाकरण एवं प्रतिरक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने यह जानकारी दी।
उपायुक्त ने बताया कि बच्चे के पेट में कृमि होने पर उसका शारीरिक विकास प्रभावित हो सकता है और वह अनीमिया जैसी बीमारी की चपेट में भी आ सकता है। इसलिए, 19 वर्ष तक के हर बच्चे एवं युवा के लिए कृमिनाशक दवाई बहुत ही जरूरी है। जिला में एक से 19 साल तक के 1,10,309 बच्चों एवं नवयुवाओं को यह दवाई दी जाएगी। इनमें से एक से 5 वर्ष तक के 24,748 बच्चों को विटामिन-ए की दवाई भी दी जाएगी। बच्चों में आंखों की समस्याओं के निवारण के लिए यह दवाई बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों और आशा वर्करों के साथ-साथ शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, पंचायतीराज तथा अन्य संबंधित विभागों की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस अभियान को पूर्णतयः सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रवासी बच्चे और किन्हीं कारणों से स्कूल छोड़ चुके बच्चे भी इस अभियान में विशेष रूप से कवर होने चाहिए।
जिला में स्वास्थ्य विभाग के अन्य प्रतिरक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि कई गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए छोटे बच्चों को अलग-अलग समय पर कुल 12 प्रकार की वैक्सीन दी रही हैं और जिला में इसकी कवरेज की प्रतिशतता काफी अच्छी है। जिला में 99.83 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी भी अस्पतालों में ही हो रही है।
उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों की गंभीर बीमारियों का इलाज एवं सर्जरी निशुल्क की जाती है। छोटे बच्चों के कटे होंठ की प्लास्टिक सर्जरी और अन्य बड़े ऑपरेशन भी मुफ्त किए जाते हैं। पिछले लगभग एक वर्ष के दौरान जिला के 16 ऐसे बच्चों के ऑपरेशन पीजीआई चंडीगढ़, आईजीएमसी शिमला और अन्य बड़े अस्पतालों में निशुल्क किए गए हैं।
बैठक में सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने विभिन्न कृमि मुक्ति दिवस और अन्य प्रतिरक्षण कार्यक्रमों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सभी बीएमओ और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकताः उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प और हथकरघा निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल की 194वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अधिकारियों को राज्य के हस्तशिल्प और हथकरघा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु शाहपुर में विद्यालय प्रमुखों की समीक्षा बैठक आयोजित : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता, विद्यार्थियों को दी पर्यावरण व तकनीकी जागरूकता की प्रेरणा

एएम नाथ।  शाहपुर, 8 जुलाई।  विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं मुख्याध्यापकों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज उपयुक्त प्रौद्योगिकी संस्थान (एटीसी) शाहपुर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की...
हिमाचल प्रदेश

तीन वर्षाें में श्रमिकों को प्रदान की 10.36 करोड़ की आर्थिक मदद – कंवर

समूरकलां व डोहगी में आज 410 लाभार्थियों को इंडक्शन हीटर व 345 को साईकलें वितरित ऊना, 21 फरवरी – भवन निर्माण एवं संनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से गत तीन वर्षोें के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला हमीरपुर में जमीन इंतकाल के 2596 मामलों का सत्यापन

हमीरपुर 31 अक्तूबर। आम लोगों के जमीन से संबंधित मामलों, विशेषकर इंतकाल के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 30 और 31 अक्तूबर को आयोजित किए गए इंतकाल दिवस के दूसरे...
Translate »
error: Content is protected !!