हमीरपुर को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात : भूमिहीनों के मकान नियमित करने की नीति पर विचार

by

अगस्त 2026 में जनता को मिलेगा मेडिकल कॉलेज, नए निगम क्षेत्रों को पांच साल कर में राहत

एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने गृह जिला हमीरपुर में आयोजित विशाल जनसभा से विकास और जनकल्याण से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं कर जिले को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने सरकारी भूमि पर वर्षों पहले बसे गरीब एवं भूमिहीन परिवारों के मकानों को नियमित करने के लिए नई नीति बनाने पर विचार करने की घोषणा की। इसके साथ ही हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को अगस्त 2026 में जनता को समर्पित करने, नगर निगम के नए क्षेत्रों को पांच वर्षों तक करों में छूट देने तथा 330 करोड़ रुपये की बस अड्डा एवं सिटी सेंटर परियोजनाओं का ऐलान कर विकास को नई गति देने का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सहयोग से स्वीकृत हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार अब तक लगभग 500 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि अगस्त 2026 तक मेडिकल कॉलेज पूरी तरह तैयार होकर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा, जिससे हमीरपुर सहित आसपास के जिलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
उन्होंने घोषणा की कि नगर निगम हमीरपुर में हाल ही में शामिल हुए नए क्षेत्रों के लोगों को पांच वर्षों तक विभिन्न करों में छूट दी जाएगी। वहीं, लगभग 130 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का सबसे बड़ा आधुनिक बस अड्डा बनाया जा रहा है। वर्तमान बस अड्डे की जगह करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सिटी सेंटर विकसित किया जाएगा, जिससे शहर के व्यापार और शहरी ढांचे को नई पहचान मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में दशहरा उत्सव एवं अन्य बड़े आयोजनों के लिए स्थायी और उपयुक्त आयोजन स्थल विकसित करने की भी घोषणा की। साथ ही शहर के रेहड़ी-फड़ी धारकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार छोटे कारोबारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य हर क्षेत्र का संतुलित विकास, मजबूत आधारभूत ढांचा और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार सुनिश्चित करना है।
————————
मुख्य घोषणाएं

भूमिहीन एवं गरीब परिवारों के मकानों को नियमित करने के लिए नीति पर विचार।
अगस्त 2026 में हमीरपुर मेडिकल कॉलेज जनता को समर्पित।
मेडिकल कॉलेज के लिए अब तक लगभग 500 करोड़ रुपये जारी।
नए निगम क्षेत्रों को पांच वर्षों तक करों में छूट।
130 करोड़ रुपये से प्रदेश का सबसे बड़ा बस अड्डा।
200 करोड़ रुपये से आधुनिक सिटी सेंटर का निर्माण।
दशहरा एवं अन्य आयोजनों के लिए स्थायी स्थल विकसित होगा।
रेहड़ी-फड़ी धारकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारत भूषण आशू, विधायक परगट सिंह और कुशलदीप ढिल्लों का इस्तीफा स्वीकार

कांग्रेस पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने लिया बड़ा फैसला एएम नाथ। जालंधर :  पंजाब कांग्रेस के तीन नेताओं द्वारा दिए गए इस्तीफे पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का फैसला आ गया है।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने मंडी के दौरे के दौरान किया एलान – अगर विधायक निधि जारी नहीं हुई तो विधायक प्राथमिकता बैठक का बहिष्‍कार करेंगे भाजपा विधायक : जयराम ठाकुर

अफसरों को चेताया, सुक्‍खू सरकार का भविष्य नहीं है, इसके साथ अपना भविष्य न जोड़ें जागरूक मतदाता झूठ बोलने वाले नेताओं गारंटी ख़त्म करने में अहम भूमिका निभायेंगे एएम नस्थ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डल लेक में राधाष्टमी पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आयोजित : पठानिया

विकासात्मक प्रदर्शनी लगाने के भी विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश एएम नाथ। धर्मशाला, 07 सितंबर। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि श्री दुर्वेश्वर महादेव मंदिर डल लेक में राधाष्टमी पर्व पर 11...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुझे 70 हजार करोड़ रुपये मिलते, तो आज हिमाचल कर्ज मुक्त होताः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

कभी बंद नहीं होगी सरकारी कर्मचारियों की ओपीएसः सीएम एएम नाथ। नाचन :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र के दियारगी में एक विशाल जनसभा को संबोधित...
Translate »
error: Content is protected !!