हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय के नए परिसर में मिलेंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं, आधुनिक मशीनें स्थापित होंगीः मुख्यमंत्री

by

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय के कामकाज की समीक्षा की
रोहित भदसाली। हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज डॉ. राधा कृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के कामकाज की समीक्षा करते हुए महाविद्यालय में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय के जोल सप्पड़ में 400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाए जा रहे नए परिसर में विश्व स्तरीय तकनीक से लैस आधुनिक मशीनें लगाई जा रही हैं और मरीजों के लिए यहां 292 बिस्तर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय में थ्री-टेस्ला एमआरआई मशीन, हाई एंड एक्स-रे मशीनें, डिजिटल मेमोग्राफी, सीटी स्कैन तथा अल्ट्रासाउंड मशीनों सहित अन्य आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त दो आईसीयू वार्डोंं में 10-10 बिस्तर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि जोल सप्पड़ में 20 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय को बिजली की डबल सप्लाई से जोड़ा गया है, ताकि उपचार में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। उन्होंने परिसर में 15 दिन के भीतर पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर तथा अन्य प्राध्यापक तैनात हैं। चिकित्सा महाविद्यालय में पीजी कोर्स में सीटें बढ़ाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस विभाग में उपचार के लिए ज्यादा मरीज आ रहे हैं, उनमें अधिक डॉक्टर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए डॉक्टरों के वॉक इन इंटरव्यू और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति होगी। उन्होंने कहा कि 150 स्टाफ नर्सें तैनात करने को मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दे दी गई है और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त नर्सें तैनात की जाएंगी। हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुसार डॉक्टर और नर्सें उपलब्ध होंगी, ताकि मरीजों को बेहतरीन इलाज मिल सके।
श्री सुक्खू ने कहा कि डिपार्टमेंट ऑफ एमरजेंसी मेडिसन, रेडियोलॉजी और कॉर्डियोलोजी किसी भी चिकित्सा महाविद्यालय की रीढ़ की हड्डी होते हैं तथा हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में इन सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके साथ ही 200 बिस्तर क्षमता का मातृ एवं शिशु अस्पताल तथा छात्राओं के लिए दो हॉस्टल बनना भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों की जांच के लिए अपनी आधुनिक लैब भी तैयार की जाएंगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय निर्माण के दूसरे चरण में 300 बिस्तर क्षमता का मेडिकल ब्लॉक, स्टेट कैंसर अस्पताल, सुपर स्पेशयल्टी और नर्सिंग कॉलेज, छात्रों और मरीजों के लिए अन्य सुविधाओं का सृजन किया जाएगा।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक रंजीत सिंह राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राम चंद्र पठानिया, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, राजीव राणा, सचिव स्वास्थ्य एम.सुधा देवी, उपायुक्त अमरजीत सिंह और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 जुलाई तक करें स्व-नामांकन

उत्कृष्ट शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी एएम नाथ। चंबा :  स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन स्व-नामांकन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला नेतृत्व से सामाजिक व्यवस्था में पारदर्शिता और ईमानदारी होती है सुनिश्चित : उपायुक्त

महिलाओं के लिए 15 दिवसीय चंबा थाल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल थाल प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 महिलाओं को प्रदान किया गया प्रशिक्षण : उपायुक्त एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने बांड़ा महोत्सव का किया समापन : उत्सव, मेले और त्योहार समृद्ध लोक संस्कृति के परिचायक : DC रेपसवाल

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर वन अनुमति मामला तैयार करने के निर्देश एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने गत दिन (वीरवार को) होली क्षेत्र की ग्राम पंचायत दियोल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्कड़ स्कूल के होनहार सीपीएस किशोरी लाल ने नवाजे : देश का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर है -सीपीएस किशोरी लाल

रक्कड़ (बैजनाथ) :  मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्कड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित हुए। सीपीएस ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!