हमीरपुर भाजपा प्रत्याशी से SIT ने की 7 घंटे तक की पूछताछ : क्या हैं आरोप …..जानिए

by

एएम नाथ।  हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कथित खरीद-फरोख्त और प्रदेश सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र मामले में पुलिस ऐक्शन मोड में नजर आ रही है। शुक्रवार को पूर्व निर्दलीय विधायक और हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा से शिमला पुलिस की एसआईटी कड़ी पूछताछ कर रही है।

आशीष शर्मा गुरूवार को दोपहर करीब दो बजे शिमला के बालूगंज पुलिस स्टेशन में हाजिर हुए। तब से लेकर देर शाम तक उनसे पूछताछ का सिलसिला जारी रहा। आशीष शर्मा इससे पहले भी पुलिस स्टेशन में एसआईटी के सवालों का सामना कर चुके हैं। लेकिन यह पहली बार है कि एसआईटी की टीम ने आशीष शर्मा से घण्टों तक लंबी पूछताछ की है। आशीष शर्मा ने हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा है। पिछले कल ही उपचुनाव में मतदान हुआ है और 13 जुलाई को उपचुनाव का परिणाम घोषित होगा। ऐसे में नतीजा आने से दो दिन पहले आशीष शर्मा से एसआईटी की पूछताछ ने सियासी माहौल को गरमा दिया है।

राज्यसभा चुनाव से जुड़े मामले की जांच कर रही एसआईटी ने शुक्रवार को पूर्व निर्दलीय विधायक चैतन्य शर्मा को भी पूछताछ के लिए तलब किया है। इसके अलावा एसआईटी ने कांग्रेस के चार बागी और पूर्व विधायकों सुजानपुर से राजेंद्र राणा, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर और कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो के अलावा हरियाणा के पूर्व सी.एम. के प्रचार सलाहकार तरुण भंडारी, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी पिता राकेश शर्मा से भी पूछताछ करनी है। एसआईटी तरूण भंडारी, चैतन्य शर्मा व राकेश शर्मा, आशीष शर्मा से पहले भी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कईयों से पूछताछ करनी बाकि है, जिसके लिए उन्हें आगामी दिनों में थाने में तलब किया गया है। पूर्व निर्दलीय विधायकों के उत्तराखंड के होटलों में ठहरने और उनकी हवाई यात्राओं को लेकर हुए खर्च में जिनका लोगों का नाम सामने आ रहा है। उन्हें भी एसआईटी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी कर चुकी है।

बता दें कि हमीरपुर से पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा और पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा से राज्यसभा चुनाव में खरीद फरोख्त मामले के आरोप लगे हैं। उत्तराखंड में गंगा स्नान सहित भाजपा नेताओं से बैठक की खर्च और भुगतान करने की जानकारी शिमला पुलिस ने जुटाई है। बताया जा रहा है कि कि करीब 30 लाख रुपये का खर्च किया गया है। ट्रैवल एजेंसी की जांच में पुलिस को कई अहम साक्षय मिले हैं।

दरअसल, हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 27 फरवरी को राज्यसभा सांसद के चुनाव में सत्ताधारी कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों के बागी होने का मामला सामने आया था। कांग्रेस के तत्कालीन छह विधायकों व निर्दलीय पूर्व तीन विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोटिंग की थी। इसका नतीजा यह निकला कि पूर्ण बहुमत के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हार गए और भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए। कांग्रेस के विधायक संजय अवस्थी और भुवनेश्वर गौड़ द्वारा 10 मार्च को बालूगंज थाने में पूर्व विधायक आशीष शर्मा और पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के पिता सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी राकेश शर्मा के खिलाफ भादंसं 171ई और 171सी, 120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 व 8 के तहत मामला दर्ज करवाया गया था। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र रचा। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस के बागी 6 और पूर्व निर्दलीय 3 विधायक करीब एक माह तक प्रदेश से बाहर रहे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रीमद्भागवत महापुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य ज्ञान है : कथा व्यास शास्त्री श्री जगमोहन दत्त जी

गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कथा व्यास शास्त्री श्री जगमोहन दत्त जी महाराज ने भागवत कथा में परीक्षित मोक्ष का प्रसंग सुनाते हुए कहा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

वेदों पुराणों समेत गीता, बाइबल और गुरु ग्रन्थ साहिब का भी मेरे पिता डॉ सय्यद हमीद हुसैन ने अध्यन किया : कासिम रज़ा

श्री करतारपुर साहिब : पाकिस्तान के जिला नारोवाल स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में श्री गुरु नानक देव जी के मुकदस स्थान में यहाँ सिखों की आस्था जुड़ी है। सिखों के इलावा मुस्लिम ,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गद्दी समुदाय की बकरी चोरी मामलों में प्राथमिकता पर हो छानबीनः डीसी

गद्दी समुदाय की सुविधा के लिए परमिट के पिछले पृष्ठ पर प्रकाशित होंगे हेल्पलाइन नंबर ऊना (16 जनवरी):  गद्दी समुदाय की बकरी चोरी मामलों को पुलिस प्राथमिकता के आधार पर छानबीन करे, क्योंकि उनकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बजट सेशन 2025 : बैठकों की संख्या 14 से 18 रखी जा सकती, मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होगा सेशन?

एएम नाथ। शिमला : शिमला  : हिमाचलप्रदेश विधानसभा का बजट सेशन मार्च महीने में शुरू होगा, ये तय हो चुका है। लेकिन बजट सत्र  को लेकर सरकार चाहती है कि 10 मार्च से 10...
Translate »
error: Content is protected !!