हमीरपुर में 11 विभागों के साथ स्थापित होगा अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर : मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में एक अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस कैंसर केयर सेंटर में कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए 11 नए विशेषज्ञ विभाग स्थापित किए जाएंगे।
कैंसर केयर सेंटर में मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, पेन पैलिएशन, न्यूक्लियर मेडिसिन, एनेस्थीसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर, ऑन्को पैथोलॉजी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी, रेडियोलॉजी इमेजिंग, गायने ऑन्कोलॉजी, स्टेम सेल और बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन तथा रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग स्थापित किए जाएंगे और ये विभाग कैंसर रोगियों को विशेष सुविधाएं प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ किया जा रहा है। इस केंद्र की स्थापना से राज्य में एक मजबूत उपचार प्रणाली विकसित होगी। राज्य मेें कैंसर के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत प्रणालीगत स्क्रीनिंग, रोकथाम, निगरानी, रिकॉर्डिंग और समय पर जांच की तत्काल आवश्यकता अनुभव की गई। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर उच्च स्तरीय कैंसर देखभाल संस्थानों के परस्पर विकास और समन्वय अत्यंत आवश्यक है। रोकथाम, प्रारंभिक जांच और व्यापक मरीज समर्थन पर विशेष ध्यान के साथ, राज्य सरकार ने हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में राज्य कैंसर सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव रखा और चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
कुल 264 बिस्तरों की क्षमता वाला यह केंद्र विशेष रूप से कैंसर रोगियों के लिए समर्पित होगा। इसमें क्लिनिकल लैब, आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) फ़ार्मेसी, इमरजेंसी वार्ड, न्यूक्लियर मेडिसिन ओपीडी और रजिस्ट्रेशन सेवाएं होंगी। कैंसर संस्थान के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, सरकार पर्याप्त और योग्य मेडिकल, पैरामेडिकल और सहायक कर्मचारियों की व्यवस्था करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत राज्य में स्वास्थ्य प्रणाली के कायाकल्प के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एम्स दिल्ली की तर्ज पर राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में पुराने मशीनरी और उपकरणों को बदलकर विश्वस्तरीय मशीनरी और सुविधाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों के बाद प्रदेश में सबसे अधिक कैंसर दर पर चिंता व्यक्त करतेे हुए कहा कि उच्च स्तरीय कैंसर अस्पताल की स्थापना से प्रदेश के लोगों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण कैंसर देखभाल सुनिश्चित होंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कारण बताओ नोटिस 2 IAS समेत पांच अधिकारियों को सुक्खू सरकार ने जारी किया

शिमला : हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने पर्यटन विभाग में विज्ञापन एजेंसियों की इम्पैनलमेंट के मामले की जांच रिपोर्ट के बाद दो आईएएस समेत पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*नए पंचायत घरों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे – अनिरुद्ध सिंह *

 ग्रामीण विकास मंत्री ने कोहलू जुब्बड़ और मांजू डाबरी में नए पंचायत घरों का लोकार्पण *कसुम्पटी विधानसभा के दौरे के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने आज मांजू डाबरी और कोहलू जुब्बड़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अस्थियां गायब होने का सनसनीखेज मामला: गढ़शंकर में 75 वर्षीय मृतक महिला की अस्थियां शमशान घाट में अस्थियां रखने वाले बॉक्स से गायब : परिजन परेशान

गढ़शंकर। गढ़शंकर के शमशान घाट महेशियना से अस्थियां रखने वाले बॉक्स में रखी 75 वर्षीय मृतक महिला की अस्थियां गायब होने का सनसनीखेज मामला साहमने आया है। परिजनों के साहमने अस्थियां कहां गई यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जितेंद्र सिंह 24 फरवरी को खैरी में समीक्षा बैठक की करेंगे अध्यक्षता 

एएम नाथ। चंबा, 22 फरवरी :   केंद्रीय राज्य मंत्री  (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान व प्रौद्योगिकी  डॉ. जितेंद्र सिंह 24 फरवरी को उप मंडल डलहौजी के खैरी क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!