हमीरपुर में 24 घंटे में 6.16 करोड़ रुपये से अधिक का नुक्सान : दो दिनों के दौरान हुई भारी बारिश के कारण सार्वजनिक और निजी संपत्ति की काफी क्षति

by
एएम नाथ। हमीरपुर 23 जुलाई। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में पिछले दो दिनों के दौरान हुई भारी बारिश के कारण सार्वजनिक और निजी संपत्ति की काफी क्षति हुई है। बुधवार दोपहर तक जिला एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) में प्राप्त सूचनाओं के अनुसार गत 24 घंटों के दौरान जिले भर में 6.16 करोड़ रुपये से अधिक के नुक्सान का अनुमान है।
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि इस मॉनसून सीजन के लगभग एक महीने के दौरान ही जिला हमीरपुर में सरकारी और निजी संपत्ति के नुक्सान का आंकड़ा 98.84 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।
इस दौरान जिला में जल शक्ति विभाग को सर्वाधिक 58.09 करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग को 38.40 करोड़, बिजली बोर्ड को 74.51 लाख और शिक्षा विभाग को 23.48 लाख रुपये की क्षति हुई है। बागवानी विभाग ने विभिन्न फसलों को हुए 18.06 लाख रुपये और कृषि विभाग ने 1.15 लाख रुपये के नुक्सान की रिपोर्ट प्रेषित की है।
5 कच्चे मकान ध्वस्त हुए हैं, जिससे लगभग 7.50 लाख रुपये के नुक्सान का अनुमान है। 24 अन्य कच्चे मकानों और 9 पक्के मकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है, जिससे लगभग 19.31 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। जिले भर में 71 डंगे भी गिरे हैं, जिनमें लगभग 61.86 लाख रुपये की क्षति हुई है। 47 गौशालाओं के ध्वस्त होने से लगभग 23.63 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है।
उपायुक्त ने सभी विभागों के फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हुए नुक्सान की रिपोर्ट तुरंत भेजें, ताकि प्रभावित लोगों की मदद की जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा और नशे पर नकेल के लिए एक्शन में प्रशासन डीसी जतिन लाल बोले… जिले में होगी समन्वित और निर्णायक कार्रवाई

रोहित जसवाल। ऊना, 29 नवंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और नशे में संलिप्तता से जुड़ी गतिविधियों पर कड़ी नकेल कसने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की के बेडरूम में 15 साल का लड़का : रोमांस के बाद मौत

जोधपुर :   राजस्थान के जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र से है।‌ ग्रामीण इलाके में केरु कस्बे का यह पूरा मामला है । फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और जल्द ही पूरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर गांव मैरा के खेतों में मृत मिले, विभाग के अधिकारियों ने पांचों मोरों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जिसने सूचित किया उसी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कर्मचारी ने दी धमकी , अधिकारियों ने कहा किसी कर्मचारी ने नहीं दी धमकी गढ़शंकर : गांव मैरा के खेतों में पांच राष्ट्रीय पक्षी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण पर 54 करोड़ रुपये खर्च : केवल सिंह पठानिया*

*बीडीओ कार्यालय रैत का नया भवन अगले एक वर्ष में होगा पूर्ण* *”कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं” — केवल पठानिया* एएम नाथ। शाहपुर, 3 जुलाई।  उपमुख्य सचेतक एवं...
Translate »
error: Content is protected !!