हमीरपुर में आईटीआई वैल्डर और फिटर के साक्षात्कार 4 जुलाई को

by
एएम नाथ। हमीरपुर 27 जून। जीएमपी टैक्निकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में वैल्डर ट्रेड के 20 और फिटर टेªड के 10 पदों को भरने के लिए 4 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए वैल्डर या फिटर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक 18 से 35 वर्ष तक के युवा पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 15,059 रुपये मासिक वेतन के अतिरिक्त 1200 रुपये उपस्थिति प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने की शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  के शिमला कार्यालय में पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष श्री कुलतार सिंह संधवान  ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़ी बहन ने रेप पीड़िता को चुप करा दिया , ये कहते हुए : तू पागल है क्या… बेइज्जती कराएगी : ‘डैडी’ के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास पहुंची

तू पागल है क्या, बेइज्जती कराएगी… ये कहते हुए बड़ी बहन ने रेप पीड़िता को चुप करा दिया। बड़ी बहन के ऐसा कहने के बाद पीड़िता कुछ दिन तो चुप रही, लेकिन आखिर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का सफाया, मुख्यमंत्री सुक्खू की कुर्सी ख़तरे में : जयराम ठाकुर

सराज में भाजपा की बंपर जीत, 26 में से 24 जगह जीत का दावा एएम नाथ। मंडी ‘ : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के परिणाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर उप मुख्य मंत्री ने धर्मशाला में फहराया ध्वज ….परिवहन निगम के बेड़ में शामिल होगी 297 ई-बसें: मुकेश अग्निहोत्री

धर्मशाला, 26 जनवरी: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को कांगड़ा जिले के मुख्यालय धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित जिला स्तरीय 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने इस अवसर पर राष्टीय ध्वज...
Translate »
error: Content is protected !!