हमीरपुर में भी चिट्टे के विरुद्ध मैगा वॉकथॉन की अगुवाई करेंगे मुख्यमंत्री : शिमला और धर्मशाला के बाद अपने गृह जिले में लोगों को चिट्टे के विरुद्ध करेंगे लामबंद

by
आईजी विमल गुप्ता और उपायुक्त अमरजीत सिंह ने आयोजन स्थल एवं रूट का लिया जायजा
पुलिस का मशहूर ऑर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ और बैंड का दस्ता भी प्रतिभागियों में भरेगा जोश
 एएम नाथ। हमीरपुर : 03 दिसंबर। चिट्टे जैसे नशीले पदार्थ के सेवन एवं तस्करी के खिलाफ आम लोगों को जागरुक एवं लामबंद करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने गृह जिले हमीरपुर में भी स्वयं मैगा वॉकथॉन की अगुवाई करेंगे। शिमला और धर्मशाला में मैगा वॉकथॉन के बाद हमीरपुर में भी इसी तरह का बड़ा आयोजन किया जाएगा। संभवतः 16 दिसंबर को आयोजित की जाने वाले इस मैगा वॉकथॉन के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने जिला प्रशासन एवं अन्य विभागों के सहयोग से तैयारियां आरंभ कर दी हैं। इसकी तिथि शीघ्र ही फाइनल कर दी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश पुलिस के आईजी विमल गुप्ता और उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बुधवार को यहां शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर सेकंडरी स्कूल के मैदान में मैगा वॉकथॉन की तैयारियों की समीक्षा की। विमल गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन शिमला और धर्मशाला की तर्ज पर ही किया जाएगा और मुख्यमंत्री स्वयं इसकी अगुवाई करेंगे। इसमें बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों सहित हजारों लोग भाग लेकर चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने अधिकारियों को ब्वायज स्कूल के मैदान में सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। आईजी ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जिले भर से आने वाले लोगों को चिट्टा का विरोध करने की शपथ दिलाएंगे और अपना संदेश देंगे। वह स्कूल मैदान से गांधी चौक, मुख्य बाजार, अस्पताल चौक और बस स्टैंड से वापस स्कूल मैदान तक स्वयं पैदल चलकर हजारों लोगों के मैगा वॉकथॉन की अगुवाई करेंगे। इस अवसर पर पुलिस के प्रसिद्ध ऑर्केस्ट्रा ‘हारमनी ऑफ पाइन्स’ और बैंड का शो भी होगा।
विमल गुप्ता ने आयोजन स्थल पर पेयजल, रिफ्रेशमेंट, सफाई व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर जिला के अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की। मैगा वॉकथॉन के रूट पर यातायात और सफाई व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने दिशा-निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम संजीत सिंह, नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त रामप्रसाद शर्मा, उपायुक्त के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मोही राम चौहान, एचआरटीसी के डीएम राजकुमार पाठक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली को 20 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएमः प्रो. राम कुमार

कांगड़ में दोपहर एक बजे मनाया जाएगा प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष का समारोह ऊना, 8 सितंबरः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि 10 सितंबर 2022 को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह के जन्म दिन के उपलक्ष्य में युवायों को स्पोर्ट्स किटें की वितरित

ऊना : शहीद भगत सिंह यूथ क्लब सनोली मजारा के चैयरमैन जोराबर सिंह सिंह व प्रधान जरनैल सनोली नेशहीद भगत सिंह के जन्म दिन के उपलक्ष्य में युवाओं को बालीवाल की खेल सामग्री की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिसकर्मी बताकर चिट्टे की तलाशी लेने के नाम पर एक घर में घुसे : मां-बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया और सात तोले सोना चुराकर फरार

ऊना : बहडाला गांव में चार नकाबपोश लुटेरे खुद को पुलिसकर्मी बताकर चिट्टे की तलाशी लेने के नाम पर एक घर में घुस गए। इसके बाद घर में मौजूद मां-बेटी को एक कमरे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वॉल्वो बस से 1.645 किलोग्राम चरस बरामद, दो लोग गिरफ्तार

एएम नाथ। मंडी : प्रदेश के मंडी जिला की पुलिस थाना औट को उस समय सफलता ज़ब वॉल्वो बस से 1.645 किलोग्राम चरस बरामद की गई l इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!