हमीरपुर में सेल्स ऑफिसर के साक्षात्कार 13 को : आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड में 30 पद भरे जाएंगे

by
हमीरपुर 11 दिसंबर :  मोहाली की कंपनी आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड सीएएसए सेल्स ऑफिसर और बीआरओ के 30 पदों को भरने के लिए 13 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आवेदक स्नातक पास होना चाहिए तथा उसकी आयु 26 वर्ष से अधिक न हो।
इसमें चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 2.5 से लेकर 3.95 तक एलपीए एवं ऑन रोल जॉब प्रदान किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कोई भी युवा जो उपरोक्त योग्यता रखता है तथा उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह हिमाचली स्थायी प्रमाण पत्र तथा अपने अन्य सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9815703430 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972222318 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नावर के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

सड़क, बागवानी, पर्यटन और शिक्षा को प्राथमिकता; नावर की 11 सड़क परियोजनाओं पर खर्च हो रहे 100 करोड़ रुपये एएम नाथ।  नावर/शिमला, 10 अगस्त। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि नावर क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साधोवाल तथा हाजीपुर फीडरों की कल 12 अक्तूबर को बिजली बंद रहेगी

गढ़शंकर, 11 अक्तूबर : 66 केवी सब स्टेशन पावरकॉम गढ़शंकर के 11 केवी साधोवाल तथा 66 केवी सैला बिजली घर से चलते 11 केवी हाजीपुर फीडरों में जरूरी मुरम्मत कारण कल 12 अक्तूबर को...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में एशियन गेम्स 2027 रिले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राज्यपाल ने किया शहर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 17 जून। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज एशियन गेम्स 2027 रिले कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौकों, जंक्शनों, राउंडअबाउट्स तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लम्बित जल विद्युत परियोजनाओं को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश : ग्रीन ऊर्जा और पंप भंडारण पहल पर बल

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऊर्जा विभाग को उन जल विद्युत डेवलपर्स को परियोजना रद्द करने के नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं जो गम्भीरता से कार्य नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!