हमीरपुर विस क्षेत्र में 21 से 27 मई तक होगी होम वोटिंग

by
हमीरपुर 18 मई। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए घर से ही मतदान का विकल्प चुनने वाले 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया 21 मई से शुरू होगी और 27 मई तक पूर्ण कर ली जाएगी।
मनीष कुमार सोनी ने बताया कि इस मतदान प्रक्रिया के लिए टीमों का गठन कर लिया गया है तथा इनका शेड्यूल भी निर्धारित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने घर से मतदान का समय सुबह 9 से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया है। मतदान टीम को अगर संबंधित मतदाता घर में नहीं मिलता है तो वह टीम मतदाता के घर में दूसरी बार आने का संदेश छोड़कर वापस चली जाएगी। अगर दूसरी बार भी मतदाता घर में नहीं मिलता है तो फिर उसे मतदान करने का कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों और उनके एजेंटों से आग्रह किया है कि अगर वे होम वोटिंग की निगरानी के लिए अपने प्रतिनिधि या एजेंट तैनात करना चाहते हैं तो वे फार्म-10 के माध्यम से इन्हें अधिकृत कर सकते हैं। यह फार्म सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा, हिमाचल, युपी समेत 8 टीमों ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश,

हिमाचल ने बिहार व हरियाणा ने राजस्थान को हराया बीबीएन, 21 जनवरी (तारा) : राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 56 टाॅपर बच्चियों को दी 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

राजकीय कन्या महाविद्यालय लाल सिंगी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस ऊना, 11 अक्तूबर – अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय समारोह का आयोजन आज राजकीय कन्या महाविद्यालय, लाल सिंगी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनावों से चार दिन पहले कांग्रेस को झटका : 26 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव मतदान से ठीक चार दिन पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के 6 कार्यकर्ताओं भाजपा का हाथ थामा लिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ भाजपा नेता जय सिंह ने चंबा में खोला मोर्चा

एएम नाथ। चम्बा : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट जय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश की सेवा करने की बजाए सड़कों पर प्रर्दशन कर रही है। राज्यपाल को तुरंत प्रदेश सरकार को...
Translate »
error: Content is protected !!